{"_id":"6a297d2234066d3c510ad037","slug":"case-registered-over-felling-of-56-trees-in-sector-102a-forest-department-initiates-probe-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90865-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-102ए में 56 पेड़ काटने का मामला दर्ज, वन विभाग ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-102ए में 56 पेड़ काटने का मामला दर्ज, वन विभाग ने शुरू की जांच
विज्ञापन
स्थान अर्बन कॉम्प्लेक्स-2031 विकास योजना में ओपन स्पेस के रूप में चिन्हित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-102ए में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और भूमि समतलीकरण के मामले में वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज किया है। विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार संबंधित जमीन पर 56 पेड़ काटे गए हैं। यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों की शिकायत के बाद की गई, जिन्होंने द्वारका एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के पास स्थित खुले क्षेत्र में बिना अनुमति पेड़ काटने और भूमि साफ करने का आरोप लगाया था।
शिकायत मिलने पर गुरुग्राम के मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) सुरेंद्र डांगी ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जांच में विभिन्न प्रजातियों के कुल 56 पेड़ काटे गए हैं। सेक्टर-102ए स्थित अडानी ऑयस्टर सोसाइटी के निवासी कमल मल्होत्रा ने आरोप लगाया है कि अर्बन कॉम्प्लेक्स-2031 विकास योजना में ओपन स्पेस के रूप में चिन्हित करीब 100 एकड़ हरित क्षेत्र में पेड़ों की कटाई जारी है। उनका कहना है कि मामला दर्ज होने कटाई नहीं रुकी है।
मशीनों से घनी वनस्पति हटाई जा रही है, जिससे पार्क, खेल मैदान, खेल परिसर और जलाशयों जैसी सार्वजनिक हरित भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। वर्ष 2025 में आरटीआई दाखिल करने के बावजूद आरटीआई का जवाब भी नहीं मिला। आरटीआई में चिन्हित भूमि की वर्तमान स्थिति, विकास कार्यों की प्रगति, कार्य शुरू होने की समयसीमा और देरी के कारणों की जानकारी मांगी है। यह क्षेत्र वर्षों से अविकसित रहा है और यहां घनी हरियाली के साथ विभिन्न पक्षियों व वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास विकसित हो चुका है। निवासियों ने प्रशासन से खुले क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अवैध अतिक्रमण रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। तेजी से हो रहे शहरीकरण के बीच इस घटना ने न्यू गुरुग्राम में हरित क्षेत्रों के संरक्षण को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। निवासियों ने प्रशासन से खुले क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अवैध अतिक्रमण रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- --
सेक्टर-102ए में 56 पेड़ों की अवैध कटाई का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। -
सुरेंद्र डांगी, मंडल वन अधिकारी