फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case registered against disabled person for beating him over trivial matter

Gurugram News: मामूली बात पर दिव्यांग को पीटने वालों पर मामला दर्ज

Fri, 05 Jan 2024 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case registered against disabled person for beating him over trivial matter
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक दिव्यांग सहित दो लोगों के साथ मारपीट करने व छुड़ाने के लिए आए युवक के साथ भी मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद बाद इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रमन निवासी बुसान जिला भिवानी ने शिकायत में बताया कि वह चालक है और करीब एक महीने से न्यू पालम विहार फेस-1 राइटर होम पैकर्स में उसके गांव निवासी दिव्यांग मनोज व नरेश के साथ रहता है। मनोज व नरेश मूवर्स एंड पैकर्स का काम करते हैं। मनोज व नरेश के साथ गत 31 दिसंबर को किसी को बात को लेकर पंकज, सचिन, मुकेश व ओमराव निवासी चुरु चैनपुरा के साथ कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

उसी रात को नरेश व मनोज पर चारों ने लाठी, डंडे व लोहे के पाइप से हमला कर दिया। जब झगड़े का शोर सुनाई दिया तो रमन भी पहुंचा और छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे भी मारने के लिए दौड़े। वह भाग निकला। चारों लोगों ने पैरों से अपाहिज मनोज व उसके साथी नरेश को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने घायलों के अस्पताल में एडमिट होने के कारण चार दिन बाद शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed