फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against 24 accused on wife complaint in Gurugram builder Sachin Singla suicide case

सचिन सिंगला आत्महत्या मामला: कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष समेत 24 आरोपियों पर मामला दर्ज, पत्नी ने बताए पति के अंतिम शब्द

Fri, 08 Apr 2022 07:28 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद(गुरुग्राम)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद(गुरुग्राम) Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 07:28 PM IST
सार

किराना व्यापारी और बिल्डर की आत्महत्या करने के मामले में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने 24 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था।

विज्ञापन
Case registered against 24 accused on wife complaint in Gurugram builder Sachin Singla suicide case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम में किराना व्यापारी और बिल्डर सचिन सिंगला के हाथ और पैर की नस काटकर आत्महत्या करने के मामले में शहर पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 93 निवासी मृतक सचिन की पत्नी नीतू सिंगला की शिकायत पर 24 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक सचिन के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी कांग्रेस युवा जिला प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया, सुमित गोयल, सुरजीत माचरा, रवि माचरा, देवकी गोयल, नरेंद्र शर्मा, विजय ढिंगसरा, राकेश, शेरा बैनीवाल, कृष्ण, मनु रूपाणा, विक्की सिहाग, कुलबीर सिहाग, सुमित मेहता, बलवान बिर्ड, पवन गागर, मनीष, सुमित उर्फ सैकी, पहलवान जाखोद, संदीप गोयल, विक्की उर्फ भारत, मोहर सिंह, मोहर सिंह कासवां, कुसुम गोयल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मृतक की पत्नी द्वारा जो कि शिकायत दी गई है कि उसमें करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये का लेन-देन बताया गया है। आरोप है कि उक्त आरोपियों से राशि लेनी थी जो कि देने से मना कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके चलते पति सचिन सिंगला ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन

आरोप: 62 हजार से लेकर 75 लाख रुपये लेने थे आरोपियों से 

पुलिस को दी शिकायत में मृतक सचिन की पत्नी नीतू सिंगला ने बताया कि भट्टूकलां निवासी सुमित गोयल से 18 लाख, सुरजीत माचरा से 5 लाख 62 हजार, रवि माचरा से 3 लाख 78 हजार, देवकी गोयल से 62 हजार, नरेंद्र शर्मा से 2 लाख 60 हजार, ढिंगसरा निवासी विजय से 1 लाख 85 हजार, कालीरावण निवासी राकेश से 1 लाख 40 हजार, ढाबी निवासी शेरा से  4 लाख 76 हजार 500, गदली निवासी कृष्ण से 4 लाख 63 हजार 800, रूपाण निवासी मनु से 35 हजार, विक्की सिहाग से 3 लाख 87 हजार, कुलवीर सिहाग से 5 लाख 22 हजार, सुमित मेहता से 1 लाख 80 हजार, बलवान बेरड से 50 हजार, पवन गर्ग से 3 लाख 60 हजार, रामसरा निवासी मनीष  से 5 लाख 48 हजार, सुमित उर्फ सैकी बंसल से 2 लाख 52 हजार, पहलवान जाखोद से 5 लाख 50 हजार, चन्द्रमोहन पोटलिया से 3 लाख 50 हजार, संदीप गोयल से 6 लाख, विक्की उर्फ भरत गोयल से 7 लाख, मोहर सिंह से करीब 75 लाख रुपये लेने हैं। आरोपियों से सचिन ने बार-बार रुपये मांगे लेकिन नहीं दिए गए।

 
 

व्हाट्सएप कॉल से दी थी जानकारी 

पुलिस को दिए बयान में नीतू सिंगला ने बताया कि पति द्वारा नस काटकर आत्महत्या करने की घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। पति ने वाट्सएप कॉल करके जानकारी दी थी। आरोप है कि उसे भी गांव ठुइयां निवासी मोहर सिंह और माचरा मंडी निवासी कुसुम गोयल ने जान से मारने की धमकी दी थी। 

 
 
विज्ञापन

ये है मामला

मामले के मुताबिक फतेहाबाद के भट्टूकलां हाल गुरुग्राम निवासी 45 वर्षीय सचिन कुमार पहले भट्टूकलां रह रहा था और अब तीन साल से गुरुग्राम में था। बताया जा रहा है कि वहां जाकर किराने की दुकान कर ली और बिल्डर भी था। गुरुवार दोपहर को सचिन कोर्ट में वकील से मिलने के लिए आया था। इसके बाद वह अपनी गाड़ी से गुरुग्राम जा रहा था, रास्ते में भूना बाईपास फोरलेन पर हाथ और पैर की नस काट ली। राहगीरों ने गंभीर हालत में फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था, यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 

 
 

देनदारी नहीं बल्कि सचिन से थी लेनदारी, हमें गलत फंसाया गया: पोटलिया
गुरुग्राम के बिल्डर सचिन सिंगला द्वारा सुसाइड से पहले बनाए गए सुसाइड नोट में युवा कांग्रेस के प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया सहित 24 लोगों के नाम देने पर युवा कांग्रेस के प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सचिन को उन्होंने उधार में रुपये दिए हुए थे। यह गलत है कि उन्होंने सचिन को रुपये देने थे। उनके अलावा करीब 20 लोग और सचिन को लाखों रुपये दे चुके हैं। उनको बेवजह फंसाया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि हमें सचिन से रुपये लेने थे, न की देने थे। उनके पास सचिन द्वारा लिए गए रुपयों का रिकॉर्ड भी है। 

गुरुग्राम निवासी सचिन की मौत मामले में पत्नी के ब्यान पर 24 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की फिलहाल जांच चल रही है। -ओम प्रकाश चुघ, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed