फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case against nine for dowry harassment

Gurugram News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में नौ पर केस

Wed, 05 Feb 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case against nine for dowry harassment
तावडू। मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने दहेज में कार की मांग पूरी नहीं करने पर दो सगी बहनों को एक ही घर से बाहर निकालने के आरोप में ससुराल पक्ष के नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पिता जयसिंह ने बताया कि मई 2023 में सुशील और कोमल निवासी पढै़नी की शादी नवीन और अजय निवासी नांगल मोजिया तहसील किशनगढ़ बास जिला खैरथल के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने वर पक्ष को दो लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल सहित सोने-चांदी के आभूषण दिए थे। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे उनकी दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए कार की मांग करने लगे। पीड़ित जयसिंह ने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करीब छह महीने पहले उनकी दोनों बेटियों को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। विवाद का पंचायती स्तर पर भी समाधान करने का प्रयास हुआ, लेकिन समाधान नहीं हो सका। पुलिस ने सोमवार को शिकायत मिलने पर आरोपी नवीन ,अजय, परवीन, बिंदु देवी ,निरंजन, फूल सिंह ,आरती, जितेंद्र और राम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed