{"_id":"64f2d992771648017b031c85","slug":"case-against-ips-for-assault-and-relation-with-another-woman-in-gurugram-2023-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस बनते ही बदल गया पति: दूसरी महिला से नाजायज संबंध... विरोध पर की मारपीट, गर्भावस्था में पेट पर मारी लात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस बनते ही बदल गया पति: दूसरी महिला से नाजायज संबंध... विरोध पर की मारपीट, गर्भावस्था में पेट पर मारी लात
Sat, 02 Sep 2023 03:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Sep 2023 03:29 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस में एडिशनल डीसीपी पर पत्नी से मारपीट और दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला के पिता ने खेड़कीदौला थाने में शिकायत दी है। आरोपी पति ने भी ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी ने तलाक के लिए अर्जी डाली है।
विज्ञापन
आईपीएस अफसर पर गंभीर आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस में एडिशनल डीसीपी पर पत्नी से मारपीट और दूसरी महिला से संबंध रखने के मामले में खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति ने भी ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला के अनुसार उनकी शादी जनवरी 2014 में हुई थी। जून 2014 में उनके पति आईपीएस बने। इसके बाद उनकी अलग-अलग जगहों पर तैनाती रही। 2018 में उनके किसी दूसरी महिला से संबंधों के बारे में पता चला।
आरोप है कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की। गर्भावस्था के दौरान पेट पर लात मारने का भी आरोप लगाया। महिला ने बताया कि 2019 में पति की तैनाती मिजोरम में हो गई। वहां वह दो साल साथ में रहे। वहां से आने के बाद दिल्ली में तैनाती हुई तो उनके व्यवहार में बदलाव आ गया।
विज्ञापन
उनके एक अन्य महिला से संबंध हो गए। जब हालात ठीक नहीं हुए तो 2021 में महिला अपनी मां और पिता के साथ गुरुग्राम के सेक्टर 84 स्थित कोरलवुड अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर अलग रहने लगीं। अक्तूबर 2022 में उसने पति के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस किया।

Trending Videos
इसके बाद मई 2023 में महिला ने तलाक की अर्जी दे दी। फिलहाल अभी दोनों में मध्यस्थता का दौर चल रहा है। महिला ने बताया कि 25 अगस्त को पटियाला कोर्ट में मध्यस्थता की तारीख थी। इस दिन पति सीधे कोरलवुड अपार्टमेंट स्थित घर आ गए। उस समय वह किसी काम से गई थीं।
महिला के पिता का आरोप है कि काफी देर तक बैठने के बाद रात नौ बजे जब उन्होंने आईपीएस को घर जाने के लिए कहा तो वह तैश में आ गए और उनसे मारपीट की। इससे उनकी आंख में गहरे घाव हो गए। एसीपी मानेसर मुकेश के अनुसार दोनों पक्षों से शिकायत मिली थी। इसकी जांच के बाद रोजनामचे पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।