फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case against five for grabbing land on the basis of fake documents

Gurugram News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने में पांच पर केस

Sun, 16 Feb 2025 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Case against five for grabbing land on the basis of fake documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। थाना रोजका मेव के गांव उलेटा राजस्व क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक बड़े कारोबारी की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी मालिक बनकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोलकाता के रहने वाले व्यवसायी अश्वनी वडेरा की उलेटा राजस्व क्षेत्र में तीन कनाल छह मरला जमीन है। उन्हें सूचना मिली कि कुछ भू-माफियाओं ने फर्जीवाड़ा कर उनकी संपत्ति अपने नाम करा ली है। आरोपियों ने फर्जी तरीके से अश्वनी कुमार नामक व्यक्ति के आधार कार्ड का उपयोग कर उसे अश्वनी वडेरा के रूप में पेश किया और 30 अक्टूबर 2024 को जमीन की रजिस्ट्री कराई।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन को जमीन पंजीकरण में संदेह हुआ तो मामले का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि असली मालिक की फोटो और बैंक खाते से छेड़छाड़ कर रजिस्ट्री करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर प्रशासन ने रिकॉर्ड की जांच की और असली मालिक अश्वनी वडेरा को सूचित किया। इस मामले में कुंदन लाल शर्मा, कर्मवीर सिंह, अश्वनी कुमार, नरसिंह (नंबरदार, हिलालपुर), और शमीम छपेडा गांव निवासी पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed