फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Carpenter dies of electrocution while plugging in mobile charger

Gurugram News: मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से कारपेंटर की मौत

Thu, 25 Sep 2025 02:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Carpenter dies of electrocution while plugging in mobile charger
कमरे से बदबू आने पर पड़ाेसियों ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई मौत के बाद शव सड़ने की स्थिति में था

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना अंतर्गत सिकंदरपुर गांव स्थित एक कमरे में मोबाइल का चार्जर लगाते समय करंट लगने से कारपेंटर की मौत हो गई। कमरे से बदबू आने के बाद मंगलवार देर शाम पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर माेर्चरी में पहुंचाया।
मृतक की पहचान मोतिहारी (बिहार) के फुलवरिया गांव निवासी अरुण (30 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अरुण करीब 10 वर्षों से गुरुग्राम के सिकंदरपुर में रहकर कारपेंटर का काम कर रहा था और किराये के कमरे में अकेला ही रहता था। मंगलवार शाम को अरुण के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को कमरे से बदबू आने की सूचना दी। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो अरुण का शव फर्श पर पड़ा मिला। मृतक के हाथ में मोबाइल के चार्जर का तार था। बताया जा रहा है कि युवक की तीन दिन पहले ही मौत हो गई थी और उसका शव सड़ने की स्थिति में था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की बोर्ड में चार्जर लगाने के दौरान करंट लगने से मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed