फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Careless drivers are not improving, challans worth 1.75 crore in seven days

Gurugram News: नहीं सुधर रहे लापरवाह वाहन चालक, सात दिन में 1.75 करोड़ के चालान

Sun, 24 Aug 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Careless drivers are not improving, challans worth 1.75 crore in seven days
विराट त्यागी
विज्ञापन

गुरुग्राम। यातायात पुलिस की लगातार सख्ती के बाद भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पिछले सप्ताह ट्रैफिक पुलिस ने 1.75 करोड़ रुपये के चालान किए हैं। जून से ट्रैफिक पुलिस ''''चालान नहीं, सलाम मिलेगा'''' अभियान चला रही है लेकिन जुर्माने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।
यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने के लिए अभियान चलाए। इसके साथ ही यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। शुरुआती हफ्ते में चालान का आंकड़ा दो करोड़ रुपये से ऊपर ही रहा। करीब ढाई करोड़ रुपये तक कुछ हफ्तों बाद यह आंकड़ा गिरकर पौने दो करोड़ रुपये के चालान के बीच में रहा।
विज्ञापन



हफ्ते में कट रहे करोड़ों रुपये के चालान
11 अगस्त से 17 अगस्त तक - 1.75 करोड़ रुपये
4 अगस्त से 10 अगस्त तक -1.91 करोड़ रुपये
28 जुलाई से 3 अगस्त तक - 1.87 करोड़ रुपये
21 जुलाई से 27 जुलाई तक - 1.98 करोड़ रुपये
14 जुलाई से 20 जुलाई तक - 2.30 करोड़ रुपये
7 जुलाई से 14 जुलाई -1.73 करोड़ रुपये
30 जून से 6 जुलाई -2.02 करोड़ रुपये
23 जून से 29 जून तक - 2.47 करोड़ रुपये
16 जून से 22 जून तक -2.49 करोड़ रुपये



लोगों के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों को यातायात नियमों के प्रेरित जागरूक करने के लिए हर महीने यातायात नियमों का पालन करने वाले पांच लोगों को सम्मानित भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश मोहन, उपायुक्त यातायात, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed