फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car rider collides with auto, driver dies

कार सवार ने मारी ऑटो को टक्कर, ऑटो चालक की मौत

Sun, 28 Mar 2021 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Car rider collides with auto, driver dies
गुुरुग्राम। शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में शनिवार शाम आर्टेमिस अस्पताल के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो सवार को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद एक फूल विक्रेता ने सेक्टर-50 थाने में शिकायत दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ जिले के शिवाला खुर्द गांव निवासी प्रेमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-52 स्थित झुग्गियों में रहता है और आर्टेमिस अस्पताल के पास फूल बेचने का काम करता है। प्रेमपाल के मुताबिक, शनिवार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-52 चौराहे के नजदीक वह फूल बेच रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने चौराहे पर खड़े ऑटो को टक्कर मार दी। इसमें चालक ऑटो समेत पास में लगे डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उसके सिर, माथे व कंधे में गंभीर चोटें आईं। चालक को इलाज के लिए पास के ही आर्टेमिस अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed