फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car rams into container parked on Delhi Mumbai Expressway

Gurugram News: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में घुसी कार

Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Car rams into container parked on Delhi Mumbai Expressway
फिरोजपुर झिरका। नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हादसों का एक्सप्रेसवे बनता जा रहा है। शनिवार को जहां फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिम बास गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव की छह महिलाओं सहित 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं, रविवार की सुबह उसी जगह फिर एक हादसा हुआ है। इसमें दो महिलाओं सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, घायल होने वाले लोग कहां के थे और कितने थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, क्योंकि घायल होने वाले लोग बिना पुलिस को कोई शिकायत दिए, वहां से चले गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी, घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अभी तक घायलों की पहचान नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed