{"_id":"69f65383e92aaf140d001e64","slug":"car-hits-bike-injured-woman-dies-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86705-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, घायल महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
बिलासपुर थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में केएमपी पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार बेटा व मां घायल हो गए। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
सूचना मिलने पर बिलासपुर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस मृत महिला के बेटे दीपक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मृत महिला की पहचान फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के राजा का ताल गांव निवासी शीला देवी (50) के रूप में हुई है। वह अपने बेटे के साथ गुुरुग्राम के वजीरपुर गांव में रह रही थी। मृत महिला के बेटे दीपक ने पुलिस को बताया कि वे 1 मई की दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जब दोपहर बाद करीब 3 बजे बाइक पचगांव चौक से टोल के करीब 500 मीटर आगे पहुंची तो एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों मां-बेटा घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में घायल दीपक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि शीला देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वर्जन
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक को टक्कर मारने वाली कार की पहचान की जाएगी। कार की पहचान होने के बाद चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - रमेश, एएसआई व जांच अधिकारी, बिलासपुर थाना