{"_id":"6581f464eee0b4b404034759","slug":"car-collides-with-divider-on-imt-flyover-one-dead-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-21510-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईएमटी फ्लाईओवर पर डिवाइडर में टकराई कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईएमटी फ्लाईओवर पर डिवाइडर में टकराई कार, एक की मौत
विज्ञापन
मेरठ से जयपुर जा रहे थे कई दोस्त, नींद के कारण हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मेरठ से जयपुर दोस्तों के साथ जा रहे युवक को नींद आ जाने से कार आईएमटी फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय डिवाइडर में टकरा गई। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर एक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य को मामूली चोट आई। मानेसर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मेरठ के इंद्रा नगर कालोनी के रहने वाले 27 वर्षीय मोहित सिंह अपने चार साथियों के साथ मंगलवार की रात को मेरठ से जयपुर किसी काम से जा रहे थे। रात करीब 12 बजे के लगभग अचानक झपकी लगने पर उनकी कार आईएमटी फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उनको निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की मौत हो गई। मानेसर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।