फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car collides with canter while overtaking, four including three women killed

Gurugram News: ओवरटेक करने के चक्कर में कैंटर से टकराई कार, तीन महिलाओं सहित चार की मौत

Tue, 02 Jul 2024 05:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Car collides with canter while overtaking, four including three women killed
गढ़ गंगा में अस्थियां विसर्जित करके राजस्थान लौट रहा था परिवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फर्रुखनगर। फर्रुखनगर में केएमपी एक्सप्रेसवे पर कैंटर व तेज रफ्तार कार की टक्कर में कार में सवार तीन महिलाओं सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार परिवार अपने परिजन की मौत के बाद गढ़ गंगा में अस्थियां विसर्जित करने के बाद राजस्थान लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।


पुलिस के अनुसार राजस्थान के सीकर से एक परिवार के लोग परिवार में हुई मौत के बाद गढ़ गंगा में अस्थियां विसर्जित करने गए थे। दो कारों में सवार परिवार के लोग अस्थियां विसर्जित करने के बाद सोमवार को वापस आ रहे थे। इनकी एक कार पीछे रह गई थी। वहीं एक कार फर्रुखनगर के पास पहुंच गई। कार तेज रफ्तार से केएमपी एक्सप्रेसवे के एग्जिट पाइंट से गुरुग्राम की तरफ आ रही थी। इस बीच ड्राइवर ने आगे चल रहे कैंटर को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो कार उसमें टकरा गई। इसके बाद कार पलटती चली गई और उसके परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इनमें ब्रजेश कौशिक (52) व उसकी पत्नी सुनीता (48) , मां कमला देवी व राकेश की पत्नी किरण कौशिक (46) की मौत हो गई। जबकि राकेश के पुत्र हिमांशु और आकांशु घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed