फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car collides with auto, son dies, parents injured

Gurugram News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, बेटे की मौत, माता-पिता घायल

Thu, 11 Jul 2024 06:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Car collides with auto, son dies, parents injured
शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, माता-पिता घायल हो गए। तीनों ऑटो से खाड़सा सब्जी मंडी जा रहे थे और एनएच-48 पर इफ्को चौक पर कार चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
सीतापुर यूपी निवासी नासिर अंसारी सरहोल गांव में परिवार के साथ रहते हैं और एमडीआई में माली का काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि छह जुलाई की शाम पत्नी कमरून व बेटा मुख्त्यार अंसारी (26) के साथ ऑटो से खंडसा मंडी जा रहे थे। ऑटो को मुख्त्यार अंसारी चला रहा था। एनएच-48 पर इफ्को चौक फ्लाई ओवर पर यू-टर्न लेते समय पीछे से कार चालक ने टक्कर मार दी। ऑटो पलटने से तीनों घायल हो गए। इसमें बेटे मुख्त्यार अंसारी को गंभीर चोटें आई। तीनों को लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया, जहां पर बेटे मुख्त्यार अंसारी की हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया,जहां पर उसकी मौत हो गई। शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
बुलेट चालक ने महिला की स्कूटी में मारी टक्कर, पति से की मारपीट
गुरुग्राम। मदनपुरी में एक बुलेट चालक ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद महिला के पति से भी की मारपीट की। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अर्जुन नगर निवासी नेहा गुलाटी आठ जून को बेटे को स्कूल से दोपहर 1:30 बजे स्कूटी से लेकर घर की ओर आ रही थी। सत्यम अस्पताल मदनपुरी गली नंबर 3 के पास एक बुलेट सवार ने स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें महिला और उसका बेटा सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने बुलेट चालक को पकड़ लिया। बाद में महिला का पति भी मौके पर आ गया। आरोप है कि बुलेट सवार शिव ने अपने अन्य दो-तीन साथियों के साथ मिलकर महिला के पति साहिल गुलाटी के साथ मारपीट की। सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed