फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car catches fire after collision with truck on Delhi-Mumbai Expressway, four injured

Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, चार घायल

Tue, 06 May 2025 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Car catches fire after collision with truck on Delhi-Mumbai Expressway, four injured
सीसीटीवी कैमरों से की जा रही आरोपी ट्रक चालक की पहचान, हल्दवानी से गुरुग्राम आ रहे थे कार सवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव बालूदा के पास देर रात एक ट्रक की टक्कर से कार में आग लग गई। इससे कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी हल्द्वानी से गुरुग्राम आ रहे थे। पुलिस ने आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी सीसीटीवी कैमरों से पहचान की जा रही है।


नैनीताल उत्तराखंड निवासी उमंग बिष्ट ने बताया कि वे परिवार के साथ हल्द्वानी से गुरुग्राम कार में आ रहे थे। कार में उनके पिता मनोहर सिंह, माता कमला, पत्नी साक्षी बैठी थी। जैसे ही उनकी कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव बालूदा के पास पहुंची तो उनकी कार के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक अपनी लाइन बदल दी, जिससे उनकी कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से कार के इंजन में आग लग गई। कार का अगला शीशा टूटने से उनके ऊपर आ गिरा। इसी दौरान पिता मनोहर सिंह ने हौंसला दिखाते हुए कार को सड़क के एक तरफ रोककर माता कमला व पत्नी साक्षी को जलती कार से नीचे उतारा। परन्तु पिता मनोहर सिंह की खिड़की के शीशा न खुलने के कारण वे सीट से चिपक गए, जिनकी खिड़की का शीशा तोड़कर उनको भी बाहर निकाला गया। घटना में चारों आग से झुलस कर घायल हो गए। उमंग ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी गई। पुलिस ने उनको इलाज के लिए सोहना नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया लेकिन डॉक्टरों ने उनको रैफर कर दिया था।
विज्ञापन


आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान की जा रही है। घटना ट्रक चालक की लापरवाही से हुई है। - जगजीत सिंह, थाना प्रभारी,सोहना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed