{"_id":"682e2050276ae7f70d06dab4","slug":"car-catches-fire-after-collision-with-truck-driver-burnt-alive-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103460-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जला चालक
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीती रात कार और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई। आग लगने से अंदर बैठे एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। आग बुझाने के बाद पुलिस ने गाड़ी से शव को निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब साढ़े 7 बजे एक वैगनआर कार फिरोजपुर झिरका की तरफ से आ रही थी। जब वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव उजीना से करीब 5 किलोमीटर पहले पहुंची तभी सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर कार पलट गई। ड्राइवर गाड़ी से बाहर निकल पाता इतने में ही कार में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार जलने लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के करीब 10 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से सुबह बात हुई है। मृतक का नाम यशस्वी शर्मा है। वह नोएडा के रहने वाले हैं। उनकी उम्र करीब 40 साल है। ट्रक ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब हो गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने गाड़ी के अंदर से निकाला कंकाल
प्रत्यक्षदर्शी हासीन खान ने बताया कि हादसे के बाद काफी जाम लग गया था। जब आगे जाकर देखा तो एक गाड़ी जली हुई थी। पुलिस ने गाड़ी से एक व्यक्ति के शव को निकाला जो पूरी तरह से जल चुका था। उन्होंने बताया कि सामने चल रही गाड़ी का अचानक टायर निकल गया और वह साइड में चल रही कार से टकरा गई। कार अनियंत्रित हो गई और कई बार बदली खाते हुए पलट गई। गाड़ी के पलटने के साथ ही उसमें आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हादसों का हाइवे बनता जा रहा है।
विज्ञापन
फोटो: दिल्ली–मुंबई–एक्सप्रेस वे पर रात के समय कार में लगी आग पर काबू पाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।