{"_id":"601ea2bf8ebc3e26bc2b6c65","slug":"cantor-driver-accused-of-missing-lakhs-of-goods-gurgaon-news-noi5640944115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर चालक पर किया लाखों का सामान गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर चालक पर किया लाखों का सामान गायब करने का आरोप
विज्ञापन
गुरुग्राम। ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले रेवाड़ी के मूल निवासी एक युवक ने अपने ही कैंटर चालक पर लाखों का सामान गायब करने का आरोप लगाया है। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेवाड़ी के गांव ततारपुर निवासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। उन्होंने गांव सिधरावली में राहुल कार्गो एंड मूवर्स नाम से कार्यालय भी खोल रखा है। रामपाल के मुताबिक, राजस्थान के अलवर जिले के गांव जहानपुर निवासी अयूब उनकी कंपनी में बतौर ड्राइवर कार्यरत है और वह पिछले दो माह से कैंटर चला रहा है। 18 दिसंबर को अयूब मुंबई से ईकॉम कंपनी का सामान लेकर चला था, जिसमें बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप और सोने के सिक्के थे।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ समय पहले अयूब ने खुद ही उनसे कैंटर में सामान कम होने की बात कही। रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि अयूब ने ही कैंटर से लाखों का सामान गायब किया है।