{"_id":"69fb3f9090f31c78e90992c5","slug":"canter-hits-two-vehicles-parked-in-front-of-the-house-damaged-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87085-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर के आगे खड़ी दो गाड़ियों को कैंटर ने मारी टक्कर, क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर के आगे खड़ी दो गाड़ियों को कैंटर ने मारी टक्कर, क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
अनियंत्रित कैंटर स्ट्रीट लाइट के खंभे से भी टकराया, प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। घर के आगे खड़ीं दो गाड़ियों को मानेसर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अनियंत्रित कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर से दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। अनियंत्रित कैंटर स्ट्रीट लाइट के खंभे से भी टकराया था, जिससे खंभा टूट गया था। गाड़ी मालिक राजपाल की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मानेसर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मानेसर निवासी राजपाल व कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 मई को एक अनियंत्रित कैंटर ने डिवाइडर को पार करते हुए स्ट्रीट लाइट के खंभे को टक्कर मारी। इसके बाद कैंटर घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से भी टकरा गया और खंभा भी गाड़ियों की छत पर पड़ा। इससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
-- --
वर्जन
अनियंत्रित कैंटर की टक्कर से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। कैंटर मालिक को नोटिस जारी कर चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - उमेश, हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी, मानेसर थाना।