फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Canter driver who hit constable arrested

Gurugram News: सिपाही को टक्कर मारने वाला कैंटर चालक गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Canter driver who hit constable arrested
सिरहोल टोल के पास हुए हादसे में हो गई थी मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिरहोल टोल के पास मंगलवार देर रात यातायात पुलिसकर्मी की कैंटर की टक्कर से हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गद्रीयनपुरवा गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। जोनल अधिकारी की शिकायत पर सेक्टर-17-18 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

जोनल अधिकारी रात्रि हाईवे-प्रथम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार देर रात को सरकारी गाड़ी पर चालक सिपाही लोकेश अन्य साथी कर्मचारी के साथ रात्रि गश्त पर थे। रात करीब दो बजे सरहोल टोल के पास सिपाही लोकेश गाड़ी से नीचे उतरकर लघुशंका के लिए जा रहे थे। उसी दौरान एक कैंटर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से आया और सिपाही लोकेश को टक्कर मारकर निकल गया। टक्कर लगने से सिपाही लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। अपराध शाखा पालम विहार टीम ने आरोपी को पालम विहार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कैंटर चलाने का काम करता है। मंगलवार देर रात को वह कैंटर में सामान भरकर गुरुग्राम से होते हुए गाजियाबाद जा रहा था। इसी दौरान उसने सिपाही को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed