फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   candle march took out with kashmiri pandit in Gurugram

कश्मीरी पंडितों के साथ निकाला कैंडिल मार्च

Mon, 04 Apr 2022 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
candle march took out with kashmiri pandit in Gurugram
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी स्थित जितेंद्र बहल पार्क में सनातन योग स्थली के योग साधकों ने कश्मीरी पंडितों के परिवारों को आमंत्रित कर उनके दुख दर्द साझा किए। द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बाद देशभर के लोगों में भड़के आक्रोश की भावना गुरुग्राम जितेंद्र बहल पार्क में भी दिखी। गुरुग्राम में रहने वाले कश्मीरी पंडितों ने खुद पर बीती घटनाएं साझा कीं। पूर्व उपमहापौर यशपाल बत्रा और डॉ. परमेश्वर अरोड़ा के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने कश्मीर में हुई घटनाओं पर खेद व्यक्त किया और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद भारत सरकार से कुछ मांगे मांगते हुए जितेंद्र बहल पार्क से न्यू कॉलोनी मोड़, कबीर भवन चौक और सोहना चौक होते हुए बड़े डाकखाने तक कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने, कॉमन सिविल कोड तत्काल लागू करने, जनसंख्या नियंत्रण कानून तत्काल लागू करने और समान शिक्षा नीति लागू किए जाने की मांग की। इसके साथ ही मंदिर और मस्जिद में दी जा रही सुविधाओं में विभेद को तत्काल खत्म करने और राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि बनाए जाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed