फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cancer treatment will be available in the civil hospital from next month

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में अगले माह से करा सकेंगे कैंसर का इलाज

Thu, 22 Jan 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Cancer treatment will be available in the civil hospital from next month
एम्स झज्जर की टीम ने निरीक्षण के बाद दूर की खामियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब नौ साल बाद यहां कैंसर डे केयर सेंटर की शुरुआत होने जा रही है। अस्पताल प्रशासन की मानें तो चार फरवरी को कैंसर डे केयर सेंटर उद्घाटन होना है। सेंटर की शुरुआत से पहले झज्जर से विशेष कैंसर की टीम ने अस्पताल में निरीक्षण किया था, जिसके बाद कैंसर वार्ड में खामियों को दूर किया गया।
कैंसर मरीजों के इलाज के लिए ड्रग प्रिपरेशन रूम भी तैयार कर लिया गया है। सभी बेड के साथ आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। इसके बाद एम्स झज्जर से रेफर हुए मरीजों का डे केयर सेंटर में इलाज किया जाएगा। इस सेंटर में सिर्फ दिन में ही इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

दवाइयों की निशुल्क व्यवस्था
कैंसर का इलाज कराने वाले मरीजों को नागरिक अस्पताल से निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए राज्य स्तर पर बजट स्वीकृत कर दिया गया है। दवा और इलाज मुफ्त मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और बेहतर उपचार संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
नागरिक अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। यहां मरीजों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जल्द ही मरीज इसका लाभ ले सकेंगे। चार फरवरी को इसका उद्घाटन होने की संभावना है। - डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, गुरुग्राम



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article