फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cancer testing lab started in government hospital

Gurugram News: सरकारी अस्पताल में कैंसर जांच लैब शुरू

Tue, 06 Feb 2024 02:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cancer testing lab started in government hospital
जेनेरिक दवाएं कम दाम पर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भी खुला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में सोमवार को कैंसर जांच के लिए हिस्टोपैथोलॉजी लैब और कम दाम पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया। सोमवार को उपायुक्त निशांत यादव ने फीता काटकर दोनों केंद्रों की शुरुआत की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।
नागरिक अस्पताल में हिस्टोपैथोलॉजी लैब की मदद से कैंसर की जांच सरकारी स्तर पर होगी। कैंसर के संदिग्ध मरीजों की अब बायोप्सी हो सकेगी। इससे मरीजों को कैंसर की जानकारी मिलेगी। इस लैब में माइक्रोस्कोप के जरिए डॉक्टर ऊतकों और कोशिकाओं की जांच कर सकेंगे। इसमें त्वचा, यकृत, गुर्दे सहित शरीर के अन्य अंगों से ऊतक यानी मांस का एक छोटा टुकड़ा जांचा जा सकेगा। साथ ही यह भी पता लगेगा कि कैंसर किस चरण (स्टेज) पर पहुंच चुका है। इस जांच के लिए अब तक मरीजों को निजी अस्पताल और पैथ लैब में औसतन चार हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे। मरीजों की जांच के अलावा पहले से कैंसर से जूझ रहे मरीजों को भी कैंसर स्टेज की जानकारी में यह लैब मददगार होगी। साथ ही साथ तीसरी और चौथी स्टेज की जानकारी होने पर मरीजों को सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन का लाभ मिल सकेगा। जिला उपायुक्त ने कहा कि समय पर मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिले, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

--
जन औषधि केंद्र पर 50 से 90 फीसदी कम दाम पर मिलेंगी दवाएं
सोमवार को नागरिक अस्पताल में जिले के पहले सरकारी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव को बताया कि इस केंद्र के माध्यम से आम नागरिकों को जेनेरिक दवाइयां 50 से 90 प्रतिशत कम मूल्य पर उपलब्ध होंगी। यह दवाइयां ब्रांडेड दवाइयों जितनी ही प्रभावी होंगी। उन्होंने बताया कि खांसी के लिए बाजार में 90 रुपये में मिलने वाला कफ सिरप जन औषधि केंद्र से करीब 18 रुपये में उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी प्रकार बाजार में 25 रुपये में मिलने वाला विटामिन डी का पाउच इस केंद्र पर करीब नौ रुपये में खरीदा जा सकेगा। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि जेनेरिक दवाओं की गुणवत्ता भी राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) अनुमोदित प्रयोगशालाओं पर खरी हैं। डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में अभी कुल 94 साल्ट की दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। आगामी समय में मरीजों की आवश्यकता और मांग के अनुसार दवाओं की संख्या में वृद्धि की जाएगी। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. अनुज गर्ग, पीएमओ डॉ. जयमाला, डीएमएस डॉ. मनीष राठी, डॉ. नीरज यादव, डॉ. हिमानी यादव, ईएनटी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. असदुद्दीन व पैथोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. बीके राजौरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मरीजों ने जताई खुशी, कहा टेस्ट और दवाओं से मिलेगा लाभ
जेनेरिक स्टोर पर दवा लेने के लिए पहले दिन पहुंची लक्ष्मण विहार की प्रिया ने कहा कि उसने दर्द की दवा खरीदी है। यह बाहर की दर से किफायती है। उसे 40 फीसदी का लाभ हुआ है। दवाओं में मरीजों को सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। इसलिए वह सरकार की इस पहल से काफी खुश है। गांव धनकोट के दर्शन ने कहा कि वह अस्पताल पहुंचा तो उसे पता चला कि अब जन औषधि केंद्र से सस्ती दवाएं खरीदने की सुविधा सरकारी अस्पताल में भी शुरू कर दी गई है। इससे वह बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed