फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Campus interview at Government ITI Sohna on July 30

Gurugram News: राजकीय आईटीआई सोहना में कैंपस साक्षात्कार 30 जुलाई को

Mon, 28 Jul 2025 05:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Campus interview at Government ITI Sohna on July 30
सोहना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोहना में 30 जुलाई को सुबह 09:30 बजे एक रोजगार एवं प्रांगण साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान की प्रधानाचार्य सोनिका तक्षक ने बताया कि इस रोजगार मेले में एमएमटीसी-पैंप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जो कि रोजका मेव औद्योगिक क्षेत्र, नूंह (हरियाणा) में स्थित एक प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई है, के प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह औद्योगिक प्रतिष्ठान इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिस्ट, वेल्डर कोपा और प्लंबर जैसे व्यवसायों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण (अप्रेंटिशिप) के अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी अपना जीवन विवरण (बायो डेटा), सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र (राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रमाण-पत्र), आधार पहचान पत्र और दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ साथ लेकर आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article