{"_id":"647cc1a61a1a9884c0038d28","slug":"campaign-will-go-on-against-drugs-dgp-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-596674-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ चलेगा अभियान : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ चलेगा अभियान : डीजीपी
विज्ञापन
नूंह के टूंडलाका गांव में राज्य स्तरीय अपराध गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना/मेवात। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल रविवार को नूंह जिला पहुंचे। उन्होंने पुन्हाना खंड के गांव टूंडलाका स्थित आईआरबी कैंप में आयोजित राज्य स्तरीय अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रदेश के सीआईडी चीफ आलोक मित्तल, एडीजीपी क्राइम ओपी सिंह, एडीजीपी लाॅ इन ऑडर ममता सिंह, ट्रैफिक एवं हाईवे हरियाणा के आईजी हरदीप सिंह दून, गोमीपंद पंचकूला आईजी कुलविंद्र सिंह मौजूद रहे। साइबर क्राइम, नशा और अपराध को रोकने के लिए कई फैसले भी लिए गए। आईआरबी कैंप पहुंचने पर डीजीपी पीके अग्रवाल का स्वागत किया गया। इस मौके पर डीजीपी, सीआईडी चीफ सहित सभी अधिकारियों ने पौधरोपण किया, वहीं 86 एकड़ में आईआरबी कैंप में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।
हरियाणा पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने झारखंड के जामताड़ा की तरह मेवात में साइबर क्राइम अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन को कामयाब बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान आरोपियों से देश भर के करीब 28 हजार मामलों की जानकारी मिली है, जिसकी सूचना संबंधित राज्यों को दे दी गई है। इन केसों के तह तक जाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नूंह जिला में 40 साइबर एक्सपर्ट की जिम्मेदारी लगाई गई है। डीजीपी ने बताया कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए जून महीने में विषेश अभियान चलाया जाएगा।
डीजीपी ने कहा कि 86 एकड़ में बन रहे आईआरबी कैंप टूंडलाका में एक गेस्ट हाउस और मुलाजिमों के लिए मेस का निर्माण किया जाएगा। धीरे-धीरे यहां पर पुलिस बल स्थापित किया जाएगा। हरियाणा, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश की सीमा यहां नजदीक है। सुरक्षा की दृष्टि मजबूत हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि डबवाली को नया पुलिस जिला बनाया गया है। उसमें नए थाने खोले जाएंगे, राज्य के अन्य जिलों में भी जो थाने व चौकी खोले जाएंगे, उनको रेखांकित करके मैन पावर बढ़ाई जाएगी।
फोटो- पीके अग्रवाल महा निदेशक पुलिस हरियाणा प्रदेश स्तरीय क्राइम बेठक लेते हुए