{"_id":"614b6e608ebc3efacd4ecf05","slug":"campaign-launched-to-seize-old-vehicles-gurgaon-news-noi606177951","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने वाहन जब्त करने के लिए चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने वाहन जब्त करने के लिए चलाया अभियान
विज्ञापन
गुरुग्राम। एनजीटी के आदेश का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने आरटीए को पत्र लिख कर पुराने वाहनों का ब्योरा मांगा है। इसके साथ ही लोगों को आगाह किया है कि वह पुराने वाहनों को कंडम घोषित कर दूसरे वाहनों का इस्तेमाल करें, वह ऐसे वाहनों को लेकर सड़क पर न उतरें। ट्रैफिक पुलिस आरटीए की ओर से मिलने वाले वाहन नंबर के आधार पर उनकी जांच करेगी। जांच में यह देखा जाएगा कि रजिस्टर्ड वाहन इस समय कहां है और किस पते पर हैं।
पांच वाहन जब्त किए
ट्रैफिक पुलिस ने पुराने वाहनों को जब्त करने के अभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों से पांच वाहन जब्त किए हैं। बसई चौक से डीजल स्विफ्ट डिजायर जब्त की गई है। इस वाहन को देख कर पुलिस वालों को तो यकीन नहीं हो रहा था कि इतना पुराना वाहन होगा, मगर चालक की एक छोटी सी गलती पर पकड़ा गया। चालक ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी और मोबाइल पर बात कर रहा था जिसे देख कर पुलिस वालों ने रुकने का इशारा किया। ट्रैफिक पुलिस जब्त वाहनों को राजीव चौक के पास बनाए गए यार्ड में रखवा रही है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से एनजीटी का आदेश आने के बाद वर्ष 2018 से 2020 तक 640 वाहन जब्त किए गए जबकि इस वर्ष आठ माह में 206 वाहन जब्त किए गए हैं। मुख्यालय से मिले आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन से अभियान चलाया है।
डीसी ने सीमा समाप्त होने वाले वाहनों का मांगा ब्योरा
जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने सभी विभागों को पत्र लिख कर दस साल पुुराने पेट्रोल व 15 साल पुराने डीजल वाहनों का ब्योरा मांगा है। उन्होंने लिखा है कि अगर ऐसे वाहन हैं तो उसे सड़क पर न उतारें। उसकी जानकारी दें ताकि अन्य जिलों में भेजा जा सके।
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश पर पुराने वाहनों को जब्त किया जा रहा है। साइबर सिटी में पुराने वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वह खुद ऐसे वाहनों को कंडम घोषित करें। आरटीए से भी पुराने वाहनों को ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद इनकी जांच और सघन की जाएगी।
-आरएस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम