फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Came to India on business visa, started smuggling cocaine

Gurugram News: बिजनेस वीजा पर आया था भारत, करने लगा कोकीन की तस्करी

Wed, 09 Oct 2024 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Came to India on business visa, started smuggling cocaine
19.25 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार हुआ नाइजीरियन युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नाइजीरिया से एक युवक भारत में बिजनेस वीजा पर आया और कोकीन की तस्करी में लग गया। इसी साल फरवरी में आए इस विदेशी युवक को अब पुलिस ने धर दबोचा है। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने 19.25 ग्राम कोकीन बरामद की है।
सीआईए सिकंदरपुर की पुलिस टीम ने बीते मंगलवार को मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास से विदेशी मूल के एक युवक को अवैध कोकीन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अज़ुबुइके इनोसेंट निवासी नाइजीरिया, वर्तमान निवासी साकेत (दिल्ली) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना डीएलएफ सेक्टर-29 में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। युवक के दस्तावेज की जांच करने पर पता चला कि वह फरवरी-2024 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। इसके वीजा की वैधता 11 फरवरी 2025 तक है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा आगामी पूछताछ के लिए आरोपी युवक को न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी युवक के बारे में नाइजीरिया की एंबेसी से भी पुलिस ने संपर्क किया है। पुलिस गहनता से इस मामले की जांच कर रही है। एसीपी का कहना है कि मामला चूंकि विदेशी युवक से संबंधित है। इसके लिए वहां की एंबेसी को भी इसकी जानकारी दी गई है। एंबेंसी से युवक के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है। पता किया गया कि आरोपी युवक नाइजीरिया में क्या करता था। पुलिस को शक है कि आरोपी के तार एनसीआर में ड्रग्स सप्लाई करने वाले गैंग से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed