{"_id":"6a0094df6a0577355b0c1584","slug":"calls-and-messages-to-elvish-yadav-demanding-extortion-of-rs-10-crore-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-87611-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एल्विश यादव को कॉल व मैसेज करके मांगी 10 करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एल्विश यादव को कॉल व मैसेज करके मांगी 10 करोड़ की रंगदारी
विज्ञापन
रुपये नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी, पुलिस कुछ भी बोलने से कर रही इनकार
अपराध शाखा को मामला सौंपने की बात आ रही सामने, पुलिस की स्पेशल टीमें भी की गईं गठित
नंबर गेम - 02 दिन में रकम देने की कही है बात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिग बॉस ओटीटी-2 विजेता एल्विश यादव से कॉल व मैसेज करके 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपियों ने विदेशी नंबर से रंगदारी का मैसेज केवल एल्विश यादव को ही नहीं बल्कि उनके पिता को भी भेजा है। दो दिन में रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी मिलने व शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-56 थाने में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में एल्विश के पिता राम अवतार ने बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से कॉल आई थी। वे यह कॉल उठा नहीं पाए। इसके कुछ देर बाद विदेशी नंबर से ही व्हाट्सएप पर मैसेज आए। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और उसने 10 करोड़ रुपये देने की मांग की। यह रकम दो दिन में देने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। एल्विश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह मैसेज न केवल उनके पास आया है बल्कि उनके पिता के मोबाइल पर भी भेजा गया है। इस पर उन्होंने सेक्टर-56 थाना पुलिस को सूचना दी।
हालांकि, इस मामले में सेक्टर-56 थाने की पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। एल्विश यादव को आए मैसेज या कॉल को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी बात नहीं कर रहा है। अपराध शाखा को मामला सौंपने के बारे में बताया जा रहा है और मामले में जांच व कार्रवाई के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें भी गठित की गई हैं।
विज्ञापन
-- --
घर पर हो चुकी है फायरिंग
17 अगस्त 2025 की सुबह करीब 5.30 बजे एल्विश यादव के घर पर तीन बाइक पर आए बदमाशों द्वारा 24 राउंड फायरिंग की गई थीं। इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5) व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा फरीदाबाद ने इशांत नामक युवक को गिरफ्तार किया था। इसके अपराध शाखा सेक्टर-40 ने एक आरोपी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद निवासी जतिन (24) को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार किया था। मामले में वांछित आरोपी फरीदाबाद निवासी गौरव व आदित्य को दिल्ली रोहिणी की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।
-- -- -- -- -- -- -
प्राॅपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने का मामला आया सामने
गुरुग्राम। सुशांतलोक क्षेत्र ने रहने वाले एक प्राॅपर्टी डीलर से गैंगस्टर रोहित गोदारा के सहयोगी द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम न देने पर प्राॅपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मई की रात को उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को रोहित गोदारा गैंगस्टर का सहयोगी महेंद्र दल्लन बताया। कॉल करने वाले ने उनसे दाे करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में भी गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं। हालांकि, इस मामले की जांच भी अपराध शाखा को सौंपने की बात सामने आई है। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एल्विश यादव व उनके पिता के पास रंगदारी मांगने संबंधी कॉल या मैसेज आने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं, प्राॅपर्टी डीलर से भी रंगदारी मांगने संबंधी कॉल के बारे में उनके पास जानकारी नहीं है। अगर इस तरह की कोई मामला सामने आता है तो जांच करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता