{"_id":"60d4c5bc8ebc3e2d964bc066","slug":"called-in-connection-with-the-case-and-raped-the-wife-gurgaon-news-noi589569550","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस के संबंध में बुलाकर पत्नी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस के संबंध में बुलाकर पत्नी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-14 एरिया के एक होटल में धोखे से ले जाकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने यह आरोप अपने पति पर लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति से उसका अदालत में केस चल रहा है। इसी सिलसिले में बातचीत करने व फिर से शादी करने के लिए पति ने बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। मामला दर्ज होने के बाद से पति फरार है। पुलिस के अनुसार यह शिकायत नोएडा में रहने वाली महिला ने दी है। महिला का कहना है कि साल 2016 में उसकी शादी गुरुग्राम के सेक्टर-9 एरिया में हुई थी।
शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे। उसे अक्सर पीटा जाता था, भोजन व अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जाती थी। महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिसके चलते महिला ने गाजियाबाद कोर्ट में केस दायर किया था। लेकिन आरोप है कि पति ने धोखे से गुड़गांव कोर्ट से एकतरफा विच्छेद की डिग्री प्राप्त कर ली है। जिसे पीड़िता ने गुड़गांव कोर्ट में चैलेंज किया हुआ है। आरोप है कि 23 मार्च को पति ने महिला को सेक्टर-14 के एक होटल में मिलने बुलाया।
महिला वहां गई तो बोला कि सब केस खत्म कर दो और हम दोबारा शादी कर लेंगे। तब महिला ने कहा कि वो परिवार से बातचीत कर बताएगी। 6 अप्रैल को फिर से आरोपी ने शादी की बातचीत के लिए बुलाया। महिला यहां गई और जवाब दिया कि परिवार से शादी से इनकार कर दिया है। महिला वहां से जाने लगी तो आरोपी जबरन रूम में ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध जताया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही पुलिस में शिकायत न देने बारे धमकाया। सेक्टर 14 पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी की है मगर वह फरार है।