फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Call center busted for cheating people in the name of selling medicines

Gurugram News: दवाइयां बेचने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Sun, 28 Sep 2025 06:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
Call center busted for cheating people in the name of selling medicines
कॉल सेंटर के मालिक और चार महिला आरोपियों सहित 11 आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इंस्टाग्राम पर दवाइयां बेचने का फर्जी विज्ञापन देकर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले कॉल सेंटर का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक और चार महिला आरोपियों सहित 11 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
आरोपियों से 13 मोबाइल, सेक्सवर्धक नकली दवाइयों के 54 कैप्सूल बॉक्स, 35 ऑयल स्प्रे (छोटी बोतल) बरामद की हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी डॉक्टर बनकर फर्जी सेक्सवर्धक दवाइंयां बेचने का प्रलोभन देकर ठगी करते थे। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस को तकनीकी के आधार पर पता चला कि कुछ मोबाइल नंबर का प्रयोग कर इंस्टाग्राम व फेसबुक पर नकली सेक्सवर्धक दवाइयां बेचने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शु्क्रवार को उद्योग विहार फेज-5 स्थित एक इमारत के बेसमेंट में संचालित कॉल सेंटर पर दबिश दी। कॉल सेंटर में सात युवक व चार युवतियाें को काबू किया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी पीयूष कुमार, नई दिल्ली के डेरा गांव निवासी अभिषेक शर्मा व अरुण भारद्वाज, नई दिल्ली के कन्हैया नगर निवासी चेतन सैनी, कापसहेड़ा बॉर्डर निवासी देव सिंह, नई दिल्ली के झड़ेला निवासी अल्ताफ अंसारी, बदायूं (उत्तर प्रदेश) के पट्टी मौहल्ला निवासी नीरज कुमार, गुरुग्राम के सेक्टर-17 निवासी किरण, कापसहेड़ा निवासी जूही व सिमरन और गुरुग्राम के सेक्टर-17 सरहोल निवासी मोनी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध थाना दक्षिण में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी पीयूष कॉल सेंटर का मालिक है और वह सेक्सवर्धक दवाइयाें का विज्ञापन इंस्टाग्राम व फेसबुक पर करवाता है। जब भी कोई व्यक्ति उनका विज्ञापन देखकर फार्म भरता तो कॉल सेंटर पर बैठी उसकी टीम के सदस्य फार्म भरने वाले से संपर्क करके फर्जी डॉक्टर बनकर उसे नकली दवाइयां बेचते और ऑनलाइन भुगतान कराकर ठगी करते हैं। ये दवाइयां दिल्ली से एक व्यक्ति से 50/100 रुपये में खरीदकर उसे 2000 रुपये से भी अधिक कीमत पर बेच देते है। इंस्टाग्राम व फेसबुक पर विज्ञापन का काम शिव कुमार करता और बाकी टीम कॉल के माध्यम से नकली दवाइयां बेचती है। आरोपी युवक व युवतियाें को 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है और ठगी करने पर अलग से तीन फीसदी कमीशन दिया जाता है।

वर्जन
चारों आरोपी महिलाओं को शामिल अनुसंधान किया है। वहीं, अन्य सात आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। - प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed