{"_id":"6af20c70b5d8f567f9058ea3","slug":"ca-granted-bail-in-cgst-fake-input-tax-credit-cca-granted-bail-in-cgst-fake-input-tax-credit-casease-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106804-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीजीएसटी फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट मामले में सीए को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीजीएसटी फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट मामले में सीए को मिली जमानत
विज्ञापन
नंबर गेम - 25 जुलाई को किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सीजीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) प्रतीक जैन को जिला अदालत ने जमानत दे दी है। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा सह-आरोपी साहिल चंदना के मामले में दिए गए फैसले का हवाला देते हुए समानता के आधार पर यह राहत दी है।
सीजीएसटी अधिकारियों ने आरोपी प्रतीक को इसी साल 25 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन पर मैसर्स टार्गेटोन इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स पार्सिट ऑटोक्रजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के जरिए बिना किसी वास्तविक माल या सेवाओं की आपूर्ति के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने, उपयोग करने और आगे ट्रांसफर करने का आरोप है। प्रतीक कंपनी में वित्त विभाग के उपाध्यक्ष थे। दोनों कंपनियों के वित्तीय संचालन, चालान और जीएसटी अनुपालन की देखरेख करते थे।
अदालत ने कहा कि सीजीएसटी अधिनियम की धारा 69 (1) के तहत गिरफ्तारी के कारण और आदेश केवल आयुक्त की ओर से द्वारा दर्ज किए जाने चाहिए, न कि जांच अधिकारी की ओर से।