फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bypassing social distance, waiting for vaccine in the sun

सामाजिक दूरी दरकिनार, धूप में टीके के लिए इंतजार

Fri, 09 Jul 2021 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Bypassing social distance, waiting for vaccine in the sun
गुरुग्राम। एक दिन के अंतराल के बाद जिले में शुक्रवार को फिर से शासकीय केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। गुड़गांव गांव, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनक, सेक्टर-10 अस्पताल समेत लगभग सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान सामाजिक दूरी को दरकिनार कर लोग घंटों तक कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिए शासकीय केंद्रों पर लोगों को 4-8 घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिले में कुल 14 हजार 248 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 8301 ने पहली व 5947 लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। हालांकि, शासकीय केंद्रों पर कतार लगाने के दौरान लोग किसी भी केंद्र पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

43 डिग्री तापमान में लोग हुए परेशान
शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसी प्रचंड गर्मी में लोग टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर कतार में खड़े रहे। गुड़गांव गांव, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में समेत अन्य केंद्रों पर कड़ी धूप में लोग टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शुक्रवार को जिले में निजी केंद्रों पर 7686 व शासकीय केंद्रों पर 6562 को टीका लगाया गया। इसी के साथ लाभार्थियों की संख्या अब बढ़कर 1535573 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18-44 आयु वर्ग में 8469 को टीका
जिले में 18-44 आयु वर्ग में 8469 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। वहीं, 45 साल से ऊपर के 5547 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं विदेश जाने वाले 48 लोगों ने सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाई, जबकि हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 46 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, स्लम एरिया में मोबाइल वैन के जरिये 181 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed