फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   by honeytrap its loot by businessman, arrested

हनीट्रैप में व्यवसायी को फंसाकर 50 लाख मांगने वाले दो धरे

Sat, 16 Nov 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
by honeytrap its loot by businessman, arrested
गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में हनी ट्रैप केस के आरोपी - फोटो : Gurgaon
हनीट्रैप में व्यवसायी को फंसाकर 50 लाख मांगने वाले दो धरे
विज्ञापन

गुरुग्राम। हनीट्रैप में व्यवसायी को फंसाकर 50 लाख रुपये मांगने वाले दो लोगों को सेक्टर-51 महिला थाना पुलिस ने काबू किया है। आरोपी युवती ने व्यवसायी के खिलाफ पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। केस वापस लेने की एवज में रुपयों की मांग की थी। 6 लाख रुपये में सौदा तय होने पर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी युवती को दिए गए 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गांव घाटा निवासी कृष्ण गोपाल ने शुक्रवार को सेक्टर-51 थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसके चचेरे भाई मनोज का पानी टैंकर सप्लाई करने का व्यवसाय है। मनोज के खिलाफ एक युवती ने इसी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। युवती केस वापस लेने के लिए उसके भाई से 50 लाख रुपये की मांग कर रही है। इसकी रिकॉर्डिंग भी उसके भाई ने की है। बात आगे बढ़ाने पर दोनों में 6 लाख रुपये में सौदा तय हुआ है। यह रुपये दो बार में उन्हें देने है। इस पर 50 हजार रुपये लेकर उन्होंने युवती को सेक्टर-27 स्थित जलसा अहाता एवं रेस्तरां में बुलवाया है। थाना प्रभारी ने मामले में पुलिस टीम का गठन कर हस्ताक्षर किए नोट देकर भेजा। इशारा मिलते ही पुलिस ने युवती व उसके साथी को मौके से ही दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हस्ताक्षर किए नोट भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान अलवर राजस्थान निवासी शिवानी उर्फ प्रिया तथा सेक्टर-65 स्थित गांव उल्लावास निवासी अजय के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि उनके साथ एक अधिवक्ता भी शामिल है। शिवानी ने पूछताछ में बताया कि उसे वकील ने कहा है कि 2 या 2.5 लाख रुपये में फैसला नहीं करना। ऐसे केस बार-बार नहीं आते। इस पर उन्होंने उनके शिवानी के परिचित अजय से बात करने के लिए कहा। मुकदमा वापस लेने के लिए पहले 30 लाख रुपये की मांग हुई, लेकिन बाद में यह घटते हुए 6 लाख रुपये पर तय हो गई। यह राशि भी 3-3 लाख रुपये में देने को कहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अजय एक कंपनी में नौकरी करता है जबकि शिवानी युवाओं से फ्रेंडशिप कर उन्हें अपने जाल में फंसाती है। उनसे दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करती है और रुपये लेकर छोड़ देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed