फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Buyers of luxury flats increased by 6 percent in the city

शहर में 6 फीसदी बढ़ गए लग्जरी फ्लैट खरीदने वाले

Tue, 12 Jul 2022 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Buyers of luxury flats increased by 6 percent in the city
गुरुग्राम। महामारी के दौरान शहर के रियल एस्टेट बाजार में आई गिरावट अब खत्म होने के साथ ही सुधार की ओर चलने लगी है। 2019 में महामारी से पहले के मुकाबले पिछले वर्ष सन् 2021 में गुरुग्राम में 80 लाख से अधिक की कीमत के फ्लैट खरीदने वालों की संख्या में 6 फीसदी का इजाफा हुआ है। हाउसिंग कंसल्टेंसी फर्म एनारक ने गुरुग्राम के संबंध में आंकड़े जारी किए हैं। जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक प्रीमियम संपत्ति की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में कोरोना महामारी से पहले 13250 आवासीय इकाइयां बेची गई थीं। इनमें 80 लाख से अधिक की आवासीय इकाइयों की संख्या 24 फीसदी थी। सन् 2021 की बात करें तो पिछले साल गुरुग्राम में 15,590 आवास इकाइयां बेची गई थीं। इसमें 80 लाख से अधिक इकाइयों की संख्या 30 फीसदी थी। इसके अलावा सन् 2021 की पहली तिमाही में 3060 नई आवासीय इकाइयां बिकीं, जबकि सन् 2022 की पहली तिमाही में 7890 नई आवासीय इकाइयां बिकी हैं। यह 158 फीसदी वृद्धि है।
विज्ञापन

जिला युवा पेशेवरों के लिए पहली पसंद के रूप में उभर रहा है। गुरुग्राम पहले से ही भारत के आईटी केंद्रों में से एक है। इसमें 250 से अधिक फॉर्च्यून कंपनियां हैं, जो इसे युवा पेशेवरों के बीच काफी लोकप्रिय बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र यादव, अध्यक्ष, गुरुग्राम होम डेवलपर्स एसोसिएशन
कॉरपोरेट और एनआरआई गुरुग्राम की तरह ही रेजिडेंशियल स्पेस की तलाश में हैं। शहर के पुराने क्षेत्रों में भी अचल संपत्ति में तेजी आई है। इस क्षेत्र में ऑफिस स्पेस के तेजी से बढ़ने के कारण सामाजिक बुनियादी ढांचे और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों जैसे रेस्तरां और भोजन के आउटलेट, मनोरंजन के स्थान को बढ़ावा मिला है।
- पंकज रामपाल, महासचिव, गुुरुग्राम होम डेवलपर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed