फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Buses did not start between Farrukhnagar, Helimandi and Pataudi

फर्रुखनगर, हेलीमंडी और पटौदी के बीच नहीं शुरू हुईं बसें

Sun, 07 Mar 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Buses did not start between Farrukhnagar, Helimandi and Pataudi
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर शहर, हेलीमंडी, पटौदी के बीच इन तीन मार्गों पर बसों का संचालन न होने से नागरिकों में आक्रोश है। इन मार्गों से करीब तीन दर्जन गांवों की करीब डेढ़ लाख आबादी जुड़ी हुई है। बस के अभाव में यहां के लोगों को प्राइवेट ऑटो या अन्य वाहनों से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस बारे में क्षेत्रीय विधायक से अनुरोध किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विधायक की ओर से कहा गया था कि जीएमडीए की ओर से गुरुगमन बस सेवा शुरू कराई जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके कारण फर्रुखनगर से हेलीमंडी, पटौदी और जमालपुर चौक से पंचगांवा मार्ग के लिए ग्रामीण परेशान हैं। इन रूटों पर यातायात के नाम पर हरियाणा राज्य परिवहन निगम की केवल एक बस ही चलती है। जो आबादी के हिसाब से पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण वसंत कुमार, प्रमोद सांभ्रवाल, दीपक आदि का कहना है कि गुरुगमन बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता को ज्ञापन सौंपा गया था। विधायक ने समाधान कराने का आश्वासन भी दिया था। वहीं जीएमडीए की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं गुरुग्राम से फर्रुखनगर के बीच दो रुटों पर आठ बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा इन दोनों रूटों पर आधा दर्जन सरकारी व समितियों की बसें चल रही हैं। जिसके कारण गुरुगमन की बस सेवा मुनाफे की बजाये घाटे का सौदा साबित हो रही है। अगर गुरुग्राम से फर्रुनगर आने वाली 8 बसों में से दो बसों को फर्रुखनगर वाया मुशैदपुर पटौदी व दो बसों को फर्रुखनगर डाबोदा पटौदी व फर्रुखनगर वाया जमालपुर पंचगांव रूट पर चलाया जाए। जिससे बसों का घाटा दूर तो होगा ही, साथ में लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed