फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bus timetables will now be visible on the portal.

Gurugram News: अब पोर्टल पर दिखेगा बसों का टाइम टेबल

Wed, 24 Jun 2026 03:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
Bus timetables will now be visible on the portal.
परिवहन विभाग ने मांगी रूट पर बसों के चलने की टाइमिंग, जीपीएस आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा रोडवेज बसों के टाइम को पोर्टल में फीड किया जाएगा। विभाग ने सभी जिलों के बस डिपो से रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों के टाइमिंग संबंधित जानकारी मांगी है। बस स्टैंड से किसी रूट पर बस रवाना होकर किन स्टॉपेज पर कितने-कितने समय रुककर किस समय में गंतव्य तक पहुंचती है, इसके बारे में डेटा उपलब्ध कराना है।
हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा रूटों पर चलने वाली सभी रोडवेज बसों में जीपीएस आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाया जाएगा। इस आधुनिक तकनीकी प्रणाली के माध्यम से हरियाणा परिवहन विभाग सीधे कंट्रोल रूम से रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही उनकी गति व रूट की सटीक निगरानी कर सकेगा। इसके अलावा रोडवेज बसों के स्टैंड पर न जाने या बीच रास्ते में सवारियां बैठाने की कंट्रोल रूम को जानकारी मिलेगी। इस वजह से परिवहन विभाग ने सभी रूटों पर बसों के रवाना होकर गंतव्य तक पहुंचने की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा मोबाइल एप बनाया जा रहा है। मोबाइल एप पर ही यात्रियों को रोडवेज बसों की लोकेशन व बस स्टैंड पर पहुंचने का सही समय के बारे में ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी। यात्री आधिकारिक मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे या रास्ते में ही बस की वास्तविक लोकेशन देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
रोडवेज बसों के टाइम संबंधित डाटा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही डाटा रिपोर्ट परिवहन विभाग के मुख्यालय को भेजी जाएगी। - दुलीचंद, सीआई, गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed