{"_id":"67b234040bb8b50e1f023e94","slug":"bus-terminal-and-auto-stand-will-be-built-in-sector-53-of-new-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-50952-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-53 में बस टर्मिनल और ऑटो स्टैंड बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-53 में बस टर्मिनल और ऑटो स्टैंड बनेगा
विज्ञापन
शहर में बनेगा पहला ऑटो स्टैंड, जीएमडीए ने एचएसवीपी से जमीन का कब्जा मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-53 में ऑटो स्टैंड और बस टर्मिनल का निर्माण कराएगा। इसके लिए जीएमडीए ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से दोनों प्लाॅटों का पजेशन (कब्जा) मांगा है।
यहां पर शहर का पहला ऑटो व टैक्सी चालकों के लिए स्टैंड बनेगा। शहर में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की ओर से सिटी बस सेवा (गुरुगमन) का संचालन किया जाता है। जीएमसीबीएल की 150 बसें गुरुग्राम में विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। इसके अलावा पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं। सिटी बस सेवा के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जीएमडीए की है।
इन बातों को ध्यान में रखकर जीएमडीए शहर में प्रमुख जगहों पर बस टर्मिनल व ऑटो स्टैंड निर्माण की योजना रखता है। जीएमडीए की योजना है कि लोगों को गुरुगमन की बेहतर सेवाएं मिले। ऐसे में शहर के अलग-अलग लोकेशन पर बस टर्मिनल हो, जहां पर लोग बसों का इंतजार कर सकें। जीएमडीए के मोबिलिटी डिवीजन के महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने बताया कि सेक्टर 53 में 1.9 एकड़ जमीन पर बस टर्मिनल और एक एकड़ से कम (.78 एकड़) जमीन ऑटो स्टैंड के लिए पहले से तय है। उन्होंने बताया कि इस जमीन का पजेशन (कब्जा) जीएमडीए को लेना है। महाप्रबंधक ने बताया कि इसके लिए शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक को पत्र लिखा गया है। यह जमीन पहले से जीएमडीए के लिए अधिसूचित है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 1.9 एकड़ मॉडर्न बस टर्मिनल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें यात्रियों को फूड कोर्ट, एटीएम, शौचालय, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, सार्वजनिक संबोधन प्रणाली, हेल्प मी कियोस्क, बसों के समय के लिए डिस्प्ले, ग्राहक इंटरफेस, शिकायत निवारण केंद्र, पार्सल और क्लॉक रूम, पीने के पानी, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सहायता बूथ, स्टेनलेस स्टील सीटिंग, वाई-फाई एक्सेस और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट समेत अन्य सुविधाएं मिलेगी। कर्नल आरडी सिंघल ने बताया कि जमीन का कब्जा मिलने के बाद दोनों का डीपीआर तैयार कराया जाएगा। सेक्टर 52 में सिटी बस का डिपो है। ऐसे में सेक्टर 53 में बस टर्मिनल बनने से सिटी बस सेवा बेहतर करने में मदद मिलेगी। वहीं, दूसरी जगह पर ऑटो के लिए समर्पित स्टैंड होगा।
तीनों बस डिपो में करीब 400 बसों के पार्क करने की क्षमता होगी
जीएमडीए न्यू गुरुग्राम में दो और मानेसर क्षेत्र में एक नया बस डिपो का निर्माण कराने की योजना पर काम कर रहा है। तीनों बस डिपो में करीब 400 बसों के पार्क करने की क्षमता होगी। सेक्टर 48 में ई-बस डिपो निर्माण पर काम जारी है। मानेसर क्षेत्र में मानेसर-पटौदी रोड पर भांगरोला गांव में करीब 9.20 एकड़ जमीन है जोकि सेक्टर एम12ए के पास है। सेक्टर 113 में बस स्टैंड निर्माण कराने की योजना है। इसके लिए सात एकड़ जमीन मिली है। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 65 में बस स्टैंड के लिए छह एकड़ जमीन मिली है। यहां पर करीब 100 बसें पार्क हो सकेंगी।
वर्जन
सेक्टर-53 में बस टर्मिनल और ऑटो स्टैंड निर्माण की योजना है। एचएसवीपी को दोनों के लिए जमीन का कब्जा देने को कहा गया है। इससे सिटी बस संचालन को बेहतर किया जा सकेगा। -कर्नल आरडी सिंघल, महाप्रबंधक मोबिलिटी डिवीजन जीएमडीए