फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bus depot CI's WhatsApp hacked, two attempts to withdraw money

Gurugram News: बस डिपो के सीआई का व्हाट्सएप हैक, दो बार रुपये निकालने का प्रयास

Fri, 10 Oct 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bus depot CI's WhatsApp hacked, two attempts to withdraw money
जानकारों के पास भेजी शादी के कार्ड की एपीके फाइल
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन की सूझबूझ के कारण खाते से रुपये नहीं निकाल पाए

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर ठगों ने रोडवेज वालों को ठगी का शिकार बनाना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों बस बुकिंग के नाम पर परिचालक से 94 हजार रुपये की ठगी की थी, अब डिपो के मुख्य निरीक्षक (सीआई) नानक चंद के व्हाट्सएप को हैक करके जानकारों के पास शादी के कार्ड की एपीके फाइल भेजी है।
ठगों ने सीआई नानक चंद के बैंक खाते से दो बार रुपये निकालने का प्रयास भी किया लेकिन बैंक प्रबंधन की सूझबूझ के कारण वे खाते से रुपये नहीं निकाल पाए। बैंक की ओर से उनके खाते को होल्ड कर दिया गया और इस बारे में सूचना भी दी गई है। सोहना के वार्ड-19, मंगल नगर निवासी नानक चंद ने बताया कि 30 सितंबर को उसके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से शादी के कार्ड संबंधी मैसेज आया था। उन्होंने मैसेज खोलकर देखा तो कार्ड नहीं, एपीके फाइल थी। एक अक्तूबर की सुबह उसके पास एसबीआई की ओर से कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल पर बात करने पर पता चला कि उसके खाते से साइबर ठगों ने रात को 94 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया था, लेकिन उनके खाते को होल्ड करवा दिया गया। इसके बाद नानक चंद ने अपनी पत्नी के बैंक खाते के यूपीआई को भी बंद कराया, क्योंकि उनकी पत्नी का बैंक खाता भी उनके मोबाइल नंबर से पंजीकृत है। 6 अक्तूबर की रात को सीआई नानक चंद के खाते से 28 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया गया। इसके बाद 8 अक्तूबर को साइबर ठगों ने नानद चंद के व्हाट्सएप से उनके जानकारों के पास शादी के कार्ड की एपीके फाइल भेजी। ठगों ने उनके व्हाट्सएप को हैक किया हुआ है। जब जानकारों की कॉल नानक चंद के पास आई तो उन्होंने जानकारों को व्हाट्सएप हैक होने व फाइल डाउनलोड न करने के बारे में बताया। नानक चंद ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, वे साइबर अपराध थाना दक्षिण में भी एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed