फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bullion business flourished on Pushya Nakshatra, auto mobile market also buzzed.

Gurugram News: पुष्य नक्षत्र पर खिला सर्राफा कारोबार, ऑटो मोबाइल बाजार भी हुआ गुलजार

Sun, 05 Nov 2023 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bullion business flourished on Pushya Nakshatra, auto mobile market also buzzed.
लोगों ने धनतेरस के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग भी कराई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शनिवार को साइबर सिटी में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान सर्राफा, ऑटो मोबाइल के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। दुकानदारों का कहना है कि रविवार को भी पुष्य नक्षत्र की खरीदारी जारी रहेगी।
कारोबारियों की माने तो पुष्य नक्षत्र पर बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। लोगों ने इस शुभ दिन में विशेष रूप से धनतेरस के लिए दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग भी कराई। अब धनतेरस एवं दीपावली के दिन बाजार में ऐसी रौनक दिखाई देगी।
विज्ञापन

श्रीराम ज्वैलर्स के मालिक डाॅ. मनदीप किशोर गोयल ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में लोग सोना-चांदी के आभूषण खरीदना पसंद करते हैं। इसलिए शनिवार को सर्राफा बाजार में सुबह से रात तक ग्राहकों की रौनक रही। सोना-चांदी महंगे होने के बावजूद शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कारोबार 30 फीसदी तक अधिक रहा। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्कों की भी खरीदारी की। विशेष रूप से सोने के हलके जेवर लोगों की पसंद रहे। पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है। इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करती है। इस नक्षत्र में सोना, चांदी, लोहा, बही खाता, परिधान अन्य उपयोगी वस्तुएं खरीदना और बड़े निवेश करना अत्यंत शुभ माना जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर महल के मालिक दीनानाथ मनचंदा ने बताया कि ग्राहक दुकानों पर ज्वेलरी के मॉडल देखकर एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। पुष्य नक्षत्र में सोना लेना शुभ माना जाता है। बाजार में अच्छा व्यापार होने की अधिक संभावना है।

----
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर रही भीड़
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमों में भी अच्छी ग्राहकी नजर आई। लोगों ने एलसीडी, फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि जरूरत का सामान खरीदा। साथ ही मोबाइल, लैपटाॅप भी खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed