{"_id":"670bfe672fb74f19f80872a7","slug":"bullets-were-fired-on-a-young-man-riding-a-scooter-in-broad-daylight-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-41489-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूटी सवार युवक पर दिनदहाड़े बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूटी सवार युवक पर दिनदहाड़े बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन
पैसों के लेन-देन के विवाद में पुराने साथी पर चलाई गोली
पीड़ित को लगीं तीन गोलियां, मेदांता अस्पताल में हालत स्थिर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के हीरा नगर रोड पर तीन युवकों द्वारा स्कूटी सवार युवक पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक पर चार राउंड फायर किए। पीड़ित को तीन गोलियां लगने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। घायल युवक को मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी व घायल दोनों जींद के जुलाना गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित की हैं।
बता दें कि रविवार सुबह करीब 10.45 बजे जब आरओ लगाने व ठीक करने का काम करने वाला संदीप निवासी जुलाना जींद स्कूटी से गुरुग्राम की हीरा नगर काॅलोनी के पास से जा रहा था। इस बीच घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने अचानक उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान संदीप ने बचने का भी प्रयास किया लेकिन उसे तीन गोलियां लग गईं और वह मौके पर ही गिर गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। संदीप को आसपास के लोगों ने मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया है। वहीं शिवाजी नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि संदीप आरओ लगाने व ठीक करने का काम करता है। वर्ष 2017 तक संदीप अपने ही गांव जुलाना जींद के रहने वाले मंदीप की दुकान पर काम करता था। संदीप अब पैसे के लेनदेन को लेकर अलग दुकान करता है और मंदीप से अपने बकाया हिसाब का दबाव बना रहा था। जिस पर मंदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर संदीप पर हमला कर गोलियां मार दी।
सेक्टर-10 थाने में भी दर्ज है एफआईआर
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले भी संदीप व मंदीप के बीच झगड़ा हो चुका है। सेक्टर-10 थाने में भी दोनों के झगड़े को लेकर एक एफआईआर दर्ज है। संदीप का दो से तीन लाख रुपये मंदीप पर बकाया है। यही वजह है कि दोनों के बीच रंजिश चली आ रही है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।