{"_id":"68d551775fde222eaa078dc1","slug":"bulldozers-may-be-used-on-illegal-colonies-built-on-tourism-department-land-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68235-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पर्यटन विभाग की जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी पर चल सकता है बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पर्यटन विभाग की जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी पर चल सकता है बुलडोजर
सार
सोहना में पर्यटन विभाग की जमीन पर बसी अवैध कॉलोनी को लेकर शुक्रवार को डीटीपी आरएस बाट कब्जाधारियों का पक्ष सुनेंगे। सुनवाई के बाद जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विस्तार
डीटीपी आरएस बाट आज सुनेंगे अवैध कब्जाधारियों का पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे में पर्यटन विभाग की जमीन पर बसी अवैध कॉलोनी पर जल्द ही बुलडोजर चलने वाला है। नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को डीटीपी आरएस बाट अवैध कब्जाधारियों का पक्ष सुनेंगे, जिसके बाद भूमि को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
अरावली की तलहटी में स्थित हरियाणा टूरिज्म विभाग की लगभग साढ़े नौ एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर दी गई है। इसमें करीब 150 परिवार प्रवासी रहते हैं, जो अन्य राज्यों से आकर बसे हैं। बुधवार को डीटीपी आरएस बाट ने संबंधित भूमि का निरीक्षण किया था। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने दस्तावेज होने का दावा किया, जिस पर बाट ने शुक्रवार को उनका पक्ष सुनने का समय तय किया था। इस सुनवाई में विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सोहना बारबेट टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के प्रबंधक सुनील शर्मा ने बताया कि कब्जाधारियों को मुनादी कर सूचित किया जा चुका है। शुक्रवार को सुनवाई के बाद जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।