{"_id":"6a26beec46f1ed87e60dbc77","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-colonies-construction-done-on-75-acres-demolished-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90706-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 7.5 एकड़ में किए गए निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 7.5 एकड़ में किए गए निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन
पटौदी और जटोली में दो अवैध काॅलोनियों में डीटीपी ने चलाया बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) विभाग ने पटौदी में दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में करीब 7.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि नरहेरा गांव में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। 30 प्लॉटों की नींव, करीब 1500 चहारदीवारी तथा कॉलोनी में बनाई गई मिट्टी की सड़कों के पूरे नेटवर्क को जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया गया। इसके अलावा जटोली गांव में करीब 2.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दूसरी अवैध कॉलोनी को भी निशाना बनाया गया। यहां 10 नींव, एक निर्माणाधीन ढांचा और मिट्टी की सड़कों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
मधोलिया ने बताया कि कि दोनों कॉलोनियां बिना आवश्यक स्वीकृतियों के विकसित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी प्रकार का विरोध या व्यवधान सामने नहीं आया। डीटीपीई ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता और संबंधित विभागों से स्वीकृति की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।