{"_id":"6a7c7321bbdd5cf9ee06cb80","slug":"bulldozer-rolls-in-150-acres-of-green-belt-cleared-of-encroachment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97608-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चला बुलडोजर, 150 एकड़ ग्रीन बेल्ट अतिक्रमणमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चला बुलडोजर, 150 एकड़ ग्रीन बेल्ट अतिक्रमणमुक्त
विज्ञापन
जीएमडीए ने तीसरे दिन 75 अवैध निर्माण समेत रेहड़ी-पटरी, दुकानें और झुग्गियां हटाईं
नंबर गेम - 13 किलोमीटर सरकारी जमीन कराई मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने तीसरे दिन करीब 13 किलोमीटर सरकारी जमीन और सड़क की राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) से अतिक्रमण हटाया गया। अलग-अलग सेक्टरों में करीब 150 एकड़ ग्रीन बेल्ट की जमीन भी कब्जामुक्त कराई गई। अभियान में अवैध निर्माण, रेहड़ी-पटरी, दुकानें, झुग्गियां और अन्य अस्थायी ढांचे हटाए गए।
सीईओ पीसी मीणा ने बताया कि तीसरे दिन वाटिका चौक-घाटा, वाटिका चौक-एनएच, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और कई सेक्टर डिवाइडिंग सड़कों पर कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व डीटीपी आरएस बाठ ने किया। वाटिका चौक से घाटा मार्ग तक करीब आठ किलोमीटर क्षेत्र में जीएमडीए की पांच टीमों ने कार्रवाई की। यहां करीब 75 अवैध निर्माण हटाए गए और लगभग 150 मीटर आरओडब्ल्यू खाली कराई गई। इस दौरान 20 अवैध रेहड़ी-ठेले, 20 बंजारा दुकानें, 15 झुग्गीनुमा दुकानें और 15 नर्सरियों समेत अन्य अनधिकृत निर्माण हटाए गए।
वाटिका चौक से एनएच मार्ग तक करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में पांच टीमों ने अभियान चलाया। यहां करीब 35 अवैध निर्माण हटाकर लगभग 150 मीटर आरओडब्ल्यू खाली कराई गई। इनमें निर्माण सामग्री की पांच दुकानें, चार पक्के टिन शेड में संचालित ढाबे, चार अस्थायी दुकानें, 15 अवैध झुग्गियां और कबाड़ी की दुकानें शामिल थीं। सोहना रोड (टिकरी रोड) और ट्यूलिप चौक समेत अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की। यहां करीब 30 अवैध रेहड़ी-पटरी और बंजारा समुदाय की दो दुकानें हटाई गईं।
विज्ञापन
अभियान के तहत सेक्टर-55/56, 56/61, 57/62, 50/65, 49/66, 72/69, 71/70, 73/75 और 74ए/75ए की डिवाइडिंग सड़कों के किनारे भी अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग सेक्टरों में करीब 150 एकड़ ग्रीन बेल्ट जमीन को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। ग्रीन बेल्ट पर दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए प्रवर्तन टीमें खाली कराई गई जगहों की निगरानी भी करेंगी। आरएस बाठ ने कहा कि सीईओ के निर्देश पर अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है।