फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozer ran on seven illegal constructions including five dhabas, scuffle broke out

Gurugram News: पांच ढाबों समेत सात अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, हाथापाई

Mon, 15 Sep 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on seven illegal constructions including five dhabas, scuffle broke out
लोगों ने किया तोड़फोड़ का विरोध, हाथापाई करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा की टीम ने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित (एनएच-48) कई ढाबों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एक युवक ने टीम की कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया और हाथापाई की। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि बिलासपुर थाना पुलिस की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्मार्णों को तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि बोहरा कलां गांव की राजस्व संपदा में दो अवैध ढाबे/होटल तोड़े गए। इसमें खुशहाल फैमिली होटल व कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने गांव सिधरावली की राजस्व संपदा में श्री श्याम फैमिली ढाबा, श्री सावरिया ढाबा, ड्रीम हट फैमिली रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया। अधिकारी ने बताया कि गांव सिधरावली की राजस्व संपदा में टिनशेड से बने 50 श्रमिक क्वार्टर और एक निर्माणाधीन भवन (डीपीसी स्तर) को ध्वस्त कर दिया गया। इसी गांव की राजस्व संपदा में फॉर्च्यून होटल परिसर में एक अवैध बैंक्वेट हॉल को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपीई टीम की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। इस दौरान एक युवक ने टीम के एक कर्मचारी से हाथापाई की। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने ढाबा संचालक को काबूृ कर लिया और थाने ले गई। हालांकि सोमवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। ऐसे में लोगों के विरोध के बावजूद टीम ने कार्रवाई पूरी की। डीपीटीपी के अनुसार होटल एनएच-48 के प्रतिबंधित क्षेत्र में बने थे और इससे यातायात प्रभावित हो रहा था।

बात दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) खेड़कीदौला से रेवाड़ी तक हाईवे का मरम्मत कार्य करा रहा है। अभी होटल व ढाबा संचालक मनमानी से हाईवे से रास्ता बना लेते हैं। ऐसे में उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र से हटाया गया है। अवैध कटों को बंद कराकर वाहन चालकों को एक तय दूरी पर प्रवेश और निकास द्वार का बनवाएगा। हाईवे के दोनों ओर ड्रेनेज निर्माण के बाद रेलिंग और बैरिकेड लगा दिया जाएगा ताकि वाहन चालक मनमाने तरीके से हाईवे पर न आ सकें। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद करीब 64.4 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह नियंत्रण में होगा। खेड़कीदौला से बावल हरियाणा बाॅर्डर तक 32 प्रवेश और निकास द्वार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed