फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Building collapses in Udyog Vihar Phase one in Gurugram

Gurugram: जर्जर इमारत गिरने से चार मजदूर दबे, दो की मौके पर मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Mon, 03 Oct 2022 10:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Oct 2022 10:58 AM IST
सार

हादसे में हताहत होने वाले सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला अंतर्गत फतेहपुर चौरासी के रहने वाले थे। हादसे के वक्त छह मजदूर अंदर थे, लेकिन ऐन वक्त पर दो मजदूर घटनास्थल से बाहर चले गए थे।

विज्ञापन
Building collapses in Udyog Vihar Phase one in Gurugram
मौके पर मौजूद बचाव दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 इलाके में सोमवार को एक जर्जर इमारत भर भराकर गिर पड़ी, जिसमें चार मजदूर दब गए। इसमें से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, एक मजदूर को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन


हादसे में हताहत होने वाले सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला अंतर्गत फतेहपुर चौरासी के रहने वाले थे। हादसे के वक्त छह मजदूर अंदर थे, लेकिन ऐन वक्त पर दो मजदूर घटनास्थल से बाहर चले गए थे। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक उद्योग विहार फेज-1 स्थित प्लॉट संख्या 257 की इमारत जर्जर है और पिछले सात आठ साल से बंद भी थी। उक्त इमारत को ध्वस्त कर नई इमारत का निर्माण कराया जाना है, जिसको ध्वस्त करने के लिए पिछले करीब एक माह से मजदूर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा
सोमवार सुबह भी मौके पर छह मजदूर मौजूद थे। सुबह के समय सभी मजदूर खाना बना रहे थे, जिसके बाद काम पर जाने की तैयारी थी। इसी बीच सुबह करीब 7:30 बजे इमारत भर भराकर गिर पड़ी। इसमें गुड्डू (48), प्रताप (24), सुरेंद्र (21) व नरेश (25) दब गए। वहीं, दिनेश (23) व रमाकांत (20) ऐन वक्त पर घटनास्थल से बाहर चले गए थे, जिस वजह से उनकी जान बच गई। हादसे में गुड्डू व प्रताप की मौत हो गई जबकि नरेश गंभीर रूप से घायल है। सुरेंद्र हादसे के वक्त बाथरूम में थे, जिस वजह से उनको मामूली चोट ही आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने किया घटनास्थल का दौरा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव व डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण, एसीपी अखिल मिश्रा समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दोपहर करीब एक बजे तक परिजन भी गुरुग्राम पहुंचे गए। दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed