फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Builder to pay interest to six buyers for delay in handing over possession of flat

Gurugram News: देरी से फ्लैट का कब्जा देने पर बिल्डर छह खरीदारों को देगा ब्याज

Mon, 29 Jun 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Builder to pay interest to six buyers for delay in handing over possession of flat
करीब डेढ़ साल की देरी से दिए थे फ्लैट, 2017 में बुक किए थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। तय समय से करीब डेढ़ साल की देरी से फ्लैट का कब्जा देने पर बिल्डर को छह खरीदारों को ब्याज देना होगा। यह आदेश हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) गुरुग्राम के चेयरमैन अरुण कुमार ने दिया है। संदीप भट्ट, मुकेश कुमार, सुषमा पांडे, संदीप कुमार, रुची सिंगला और कुबेर सिंह मेहरा ने प्राधिकरण में याचिका दायर की थी। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हरेरा ने यह आदेश दिया।

पीड़ितों ने आदेश में बताया था कि उन्होंने सिग्नेचर कंपनी के सेक्टर-37डी स्थित मलिनिया प्रोजेक्ट में फ्लैट 2017 में बुक किया था। संदीप भट का कंपनी के साथ 23.07 लाख रुपये में करार हुआ था। उन्होंने कंपनी को 20.22 लाख रुपये दिए थे। मुकेश कुमार का कंपनी के साथ 26.79 लाख रुपये में करार हुआ और उन्होंने 26.77 लाख रुपये दिए थे। सुषमा पांडे का 27.21 लाख रुपये, संदीप कुमार 20.21 लाख रुपये, रुची सिंगला ने 24.80 लाख रुपये और कुबेर सिंह मेहरा ने 26.80 लाख रुपये कंपनी को दिए। कंपनी की तरफ से इन सभी का आश्वासन दिया गया था कि 2021 में पजेशन दे दिया जाएगा लेकिन इन्हें कंपनी की तरफ से पजेशन 2023 मार्च में दिया गया। प्राधिकरण ने कंपनी को आदेश दिया है कि सभी याचिकाकर्ताओं को देरी से दिए पजेशन पर उनकी तरफ से जमा की गई राशि पर 10.80 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed