Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Build 7 Containment Zones in Sohna

सोहना में 7 कंटेनमेंट जोन बनाए

Sat, 11 Jul 2020 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Build 7 Containment Zones in Sohna
Build 7 Containment Zones in Sohna
सोहना। सोहना में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जो आशंका व्यक्त की जा रही थी, शनिवार को वह सच साबित हुई और कसबे में 7 कंटेनमेंट जोन बना दिए गए। प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोहना नगर परिषद अंतर्गत शिवकुंड क्षेत्र, गुर्जर घाटी, बनियावाड़ा, मोहल्ला ठाकुरवाड़ा, कायस्वाड़ा, मंगल कॉलोनी व पठानवाड़ा को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में प्रशासन की तरफ से शनिवार को काफी सख्ती बरती गई। वहीं, कंटेनमेंट जोन बनाए गए गए क्षेत्रों के आधा किलोमीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्रों को बफर जोन में रखा गया है। कोरोना के शुरुआती दौर में एक समय सोहना से सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे थे लेकिन बाद में धीरे-धीरे सभी कंटेनमेंट जोन को खोल दिया गया। वहीं, सोहना क्षेत्र से मरीजों की संख्या कभी कम नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोहना में अब तक जितनी जांच हुई है, उसमें से 10 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र में प्रशासन को कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन

एसडीएम को दिया प्रभार
सोहना एसडीएम चिनार चहल को कंटेनमेंट जोन का प्रभारी बनाया गया है, वहीं निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत रहने वाले अंतिम मरीज के स्वस्थ होने के 28 दिन बाद तक यदि कोई संक्रमित सामने नहीं आता है, तो उसे कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया जाता है। हालांकि, पूर्व में देखने में आया है कि कंटेनमेंट जोन बनाए गए क्षेत्रों में प्रशासन की तरफ से ज्यादा सख्ती नहीं की जा रही थी, जिससे लोग मनमाने तरीके से नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed