फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Budget released for sports nurseries

Gurugram News: खेल नर्सरियों के लिए बजट जारी

Mon, 20 Jul 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Budget released for sports nurseries
लंबे समय से मानदेय का इंतजार कर रहे कोच और खेल नर्सरियों को राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। खेल विभाग ने खेल नर्सरियों के लिए बजट जारी कर दिया है, जिससे लंबे समय से मानदेय का इंतजार कर रहे कोच और खेल नर्सरियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी देते हुए जिले के खाते में कुल 9,75,000 रुपये की राशि जारी की है। यह बजट विशेष रूप से जिले की 16 खेल नर्सरियों के नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक के तीन महीनों के मानदेय के लिए आवंटित किया गया है।


सरकारी आदेश के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम की 16 खेल नर्सरियों के लिए हर महीने 3,25,000 रुपये के हिसाब से बजट तय किया गया है। विभाग ने नवंबर 2025 के लिए 3.25 लाख, दिसंबर 2025 के लिए 3.25 लाख और जनवरी 2026 के लिए 3.25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। तीन महीनों का यह कुल जोड़ 9 लाख 75 हजार रुपये बनता है, जिसे सीधे संबंधित खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खेल नर्सरी के प्रशिक्षकों को हर माह 25000 रुपये वेतन के तौर पर दिया जाता है। यह पूरा खर्च खेल विभाग के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट हेड से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन




------------------

सरकार की ओर से गुरुग्राम की 16 खेल नर्सरियों के तीन महीने के मानदेय का बजट आ गया है। कुल 9.75 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली है। विभाग के नियमों और वित्तीय गाइडलाइंस का पालन करते हुए इस राशि को जल्द से जल्द वितरित किया जा रहा है। -आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed