फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   B.Tech student hanged herself in her hostel room

Gurugram News: हॉस्टल के कमरे में बीटेक की छात्रा ने लगाया फंदा

Wed, 27 Aug 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student hanged herself in her hostel room
बिलासपुर थाना क्षेत्र स्थित बीएलएम यूनिवर्सिटी की घटना, सुसाइड नोट नहीं मिला
विज्ञापन


परिवार वालों ने हत्या की जताई आशंका

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र स्थित बीएलएम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सोमवार रात बीटेक की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने दीवार पर लगे हुक पर कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल के कमरे में साथ रहने वाली दूसरी छात्रा ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद था और कोई आवाज अंदर से नहीं आई। इसके बाद हॉस्टल वार्डन को जानकारी दी तो मेंटनेंस वालों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाकर देखा तो छात्रा के आत्महत्या करने के बारे में पता चला। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृत छात्रा की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी भूमिका (19 वर्ष) के रूप के हुई है और वह बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को हॉस्टल में ही भूमिका की एक सहेली का जन्मदिन था। भूमिका अपने कमरे में साथ रहने वाली छात्रा शांभवी के साथ जन्मदिन की पार्टी में गई थी। इस बीच भूमिका अपनी रूम मेट शांभवी को कमरे में जाने की बात कहकर वापस आ गई थी। जब रूम मेट शांभवी ने वापस आकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो भूमिका ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर इंतजार करने के बाद दरवाजा नहीं खोला तो शांभवी ने हॉस्टल वार्डन को इसके बारे में जानकारी दी और मेंटेनेंस वालों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया। अंदर भूमिका फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन

इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से परिवार वालों को कॉल करके मामले के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, सुबह करीब चार बजे बिलासपुर थाने की पुलिस को आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगरप्रिंट, एफएसएल टीमों से कमरे का निरीक्षण कराकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। मंगलवार की दोपहर मृत छात्रा के परिवार वाले गुरुग्राम पहुंचे। मृत छात्रा भूमिका के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की जांच और डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। जांच में सामने आया है कि भूमिका के पिता लक्ष्मीकांत गुप्ता स्कूल में शिक्षक थे और उनकी वर्ष 2012 में मौत हो गई थी। मां बीना गुप्ता महिला एवं बाल विकास विभाग में काम करती हैं। भूमिका को उनके चाचा प्रमोद गुप्ता और चाची पुष्पा गुप्ता ने पारिवारिक तौर पर गोद लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रा की मां और मौसा ने की गहनता से जांच की मांग
मृत छात्रा भूमिका की मां बीना गुप्ता और मौसा बृजेश गुप्ता ने बिलासपुर थाने की पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। बीना गुप्ता का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। जिस तरह से हुक में उसका शव लटका मिला है उससे मामले में कुछ संदिग्धता नजर आ रही है। बेटी ने कई बार पहले हॉस्टल में अच्छा खाना न मिलने की बात कही थी, इसके अलावा कोई परेशानी नहीं बताई थी। वहीं, मौसा बृजेश गुप्ता ने कहा कि भूमिका पढ़ाई में अच्छी थी और व्यवहार भी सामान्य था। उसने अपने भाई-बहनों से बातचीत के दौरान भी किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया था। उन्होंने कहा कि भूमिका के पैर चार इंच तक मुड़े हुए थे और पैर के तलवे जमीन पर टिके हुए थे। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि अभी तक जांच और पोस्टमार्टम में छात्रा के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिवार वालों और रूम मेट छात्रा के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले की विभिन्न बिंदुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed