फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Brutality and murder of a three and a half year old innocent in Pingawan

मिस्त्री निकला मॉन्स्टर: साढ़े तीन साल की मासूम संग दरिंदगी और हत्या, गूंगे भाई ने ऐसे उठाया राज से पर्दा

Sun, 01 Dec 2024 09:33 PM IST
Vikas Kumar मोहम्मद मुस्तफा, अमर उजाला, पिनगवां
मोहम्मद मुस्तफा, अमर उजाला, पिनगवां Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Dec 2024 09:33 PM IST
सार

पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और दो लड़की हैं। साढ़े तीन साल की मासूम परिवार में सबकी लाडली थी, परिवार के सभी लोग उसे टॉफी व चिप्स खिलाते रहते थे, ठीक उसी तरह आरोपी ने भी चिप्स दिखाकर मासूम को बुलाया और उसे पहाड़ पर ले गया। 

विज्ञापन
Brutality and murder of a three and a half year old innocent in Pingawan
साढे तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब साढ़े तीन साल की मासूम अपने आठ वर्षीय चचेरे गूंगे भाई के साथ घर पर खेल रही थी तो आरोपी वहां से मासूम को चिप्स का लालच देकर अपने साथ पहाड़ में ले गया। आठ साल के गूंगे भाई ने आरोपी को मासूम ले जाते हुए अपनी आंखों से देखा। देर शाम जब परिवार के लोग मासूम को तलाश रहे थे तो गूंगा भाई इशारों से उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन किसी ने भी उसके इशारों को समझने की कोशिश नहीं की। कई घंटे बीत जाने के बाद जब मासूम कहीं पर भी नहीं मिली और परिवार के लोग परेशान हो गए। उसके बाद वह भाई के इशारों के मुताबिक उसके पीछे-पीछे पहाड़ में ऊपर चढ़ते गए। 

विज्ञापन

आरोपी मासूम को जिस रास्ते से पहाड़ पर लेकर चढ़ा, भाई भी वहीं से परिवार को पहाड़ के ऊपर लेकर पहुंचा। जहां पर परिजनों को एक जगह शराब की खाली बोतल और चिप्स का पैकेट मिला। इसके बाद लोग आगे बढ़े तो थोड़ी दूर मासूम की लाश भी खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई मिली। वहां पर कई बड़े पत्थरों पर भी खून लगा हुआ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी हरीचंद राजमिस्त्री का काम करता है, जो शराब का आदि है। घटना के बाद आरोपी मासूम की मां के पास पहुंचा और कहने लगा कि क्रशर व सीमेंट तैयार कर लेना सुबह जल्दी काम चालू करेंगे। लेकिन मां को क्या पता कि उसने मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है। जब गूंगे भाई के इशारों से लोगों को पता चला कि हरीचंद ने ही वारदात को अंजाम दिया है तो वह घर से फरार हो गया।

विज्ञापन

सबकी लाडली थी मासूम
पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और दो लड़की हैं। साढ़े तीन साल की मासूम परिवार में सबकी लाडली थी, परिवार के सभी लोग उसे टॉफी व चिप्स खिलाते रहते थे, ठीक उसी तरह आरोपी ने भी चिप्स दिखाकर मासूम को बुलाया और उसे पहाड़ पर ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी का मासूम के परिवार से उठना बैठना था, जो अकसर मासूम के घर पर आता जाता रहता था। मासूम भी उसे जानती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed