फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Brother-in-law and sister-in-law died in a collision with a canter, three injured

Gurugram News: कैंटर की टक्कर से देवर-भाभी की मौत, तीन घायल

Sat, 19 Jul 2025 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law died in a collision with a canter, three injured
पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर शनिवार दोपहर 12 बजे कुसलीपुर फ्लाईओवर के पास कैंटर की टक्कर से कार सवार देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मथुरा के जनकपुरी गांव निवासी निरंजन अपने परिवार के साथ कुसलीपुर जा रहे थे। उनकी बहन की देवरानी की बेटी का निधन हुआ था। तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में निरंजन की पत्नी कृष्णा और उनके भाई गिरधारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार बड़े भाई विजेंद्र पाल की पत्नी शीला, दूसरे भाई धर्मपाल की पत्नी प्रेम उर्फ पूनम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन


..........................................

ट्रक चालक कार को टक्कर मारने के बाद भाग गया है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।– जितेंद्र, एसएचओ, कैंप थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed